विडियो :-नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत किया 

Haridwar News Politics
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 21 अक्टूबर। कांग्रेस एससी, एसटी विभाग के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार व युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों जिला उपाध्यक्ष शिवम गिरी, जिला महासचिव शेरखान, कैश खुराना, जिला सचिव राकेश बड़ोदिया, मायापुर ब्लाॅक महसचिव शुभम जोशी, सचिव नीरज पाल व कांग्रेस सेवादल के शहर सचिव अज्जु खान का ज्वालापुर के धीरवाली स्थित एक बेंकट हाॅल में आयोजित स्वागत समारोह में फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दिए जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीतियों का प्रचार प्रसार करने के साथ केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराएं।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश सरकार युवा हितों का संरक्षण करने में विफल साबित हो रही है। देश व प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। रोजगार की तलाश में प्रदेश के युवा पलायन करने को मजबूर हैं। लेकिन मुख्यमंत्री रोजगार के संबंध में झूठे आंकड़े पेश कर जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि राज्य वासियों को राज्य की योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।

अफसरशाही हावी है। भ्रष्टाचार के विरूद्ध आवाज उठाने वाले लोगों को दबाने का काम किया जा रहा है। युवा कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए जनता के हितों में योगदान दें। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि भाजपा मात्र झूठे आश्वासन देकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही हैं। देश भर में बेटियों के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। विपक्ष पर दबाव बनाकर जनता की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है।

वरूण बालियान व शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि युवा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की जनविरोधी के खिलाफ संघर्ष करें। आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका होगी। विशाल राठौर व अंकित चैहान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता वाकिफ हो चुकी है तथा सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

हाल ही में लागू किए गए कृषि कानूनों से सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। एससी एसटी विभाग के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि भाजपा राज में दलितों, पिछड़ों, महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। भाजपा की दलित, पिछड़ा व महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा। स्वागत करने वालों पार्षद अनुज चैहान, पार्षद सुहेल अख्तर, पूर्व सभासद अशोक शर्मा आदि ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *