आप कार्यकर्ताओं ने किया सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का आरोप लगाया
हरिद्वार, 30 जुलाई। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का आरोप लगाते हुए आप कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमा भण्डारी के नेतृत्व में रोशनाबाद स्थित सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हेमा भण्डारी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। एंबुलेंस के इंतजार में एक महिला द्वारा सड़क पर ही शिशु को जन्म देने से स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पूरी तरह सामने आ गयी है।

महिला द्वारा सड़क पर बच्चे को जन्म देना बेहद शर्मसार करने वाली घटना है। प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को बार बार फोन करने भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हुई। हेमा भण्डारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओ की स्थिति बदतर है। पहाड़ो में आज भी डंडी काण्डी के सहारे महिलाओ को अस्पताल ले जाना पड़ता है। सरकारी अस्पताल रेफर सेंटर बन कर रह गए हैं। लेकिन सरकारों के कानों पर जूं तक नही रेंगती। पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का बुरा हाल है। मेला अस्पताल की लापरवाही के चलते पीड़िता को सड़क पर प्रसव के लिए मजबूर होना पड़ा।

आप कार्यकर्ताओं ने किया सीएमओ कार्यालय पर प्रदेश गठन के बाद 22 वर्षो में बारी बारी से सत्ता में रही भाजपा और कांग्रेस ने व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कुछ नहीं किया। शिक्षा व स्वास्थ्य दोनों मूलभूत सुविधाओं की स्थित बदहाल है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बात करती है।

दिल्ली पूर्ण राज्य नही है। फिर भी आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने काम करके दिखाया। यदि जल्द व्यवस्थाओं में सुधार नही हुआ तो आप आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगी। महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि महिला के सड़क पर बच्चे को जन्म देने की घटना की जांच की जांच कर इसके लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए

प्रदर्शन करने वालों में उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, अर्जुन सिंह, किरन कुमार दुबे, कुर्बान अली, अर्जुन चैहान, रेखा देवी, सेवाराम, संदीप डोभाल, सोनू, सुबोध सिंह, गुलशन कुमार, पुलकित गोयल, दानिश आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *