आप के संपर्क में कौशिक

Politics
Spread the love

अमरीश

सपा व बसपा के दिग्गज नेता जल्द शामिल होंगे आप में-मनोज द्विवेदी

हरिद्वार, 21 सितम्बर। जल्द ही सपा बसपा के कई दिग्गज नेता उत्तराखण्ड में भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों की मुश्किलों को बढ़ा आप में शामिल होंगे। आप के हरिद्वार जोन इंचार्ज मनोज द्विवेेदी ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि सपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके नवीन कौशिक जल्द ही अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेंगे। मनोज द्विवेदी ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस की नीतियों से प्रदेश की जनता परेशान है। दोनों ही दलों के कार्यकर्ता भी निराश हैं। जल्द ही बसपा के कई दिग्गज नेता भी आप में शामिल होने के लिए संपर्क में हैं।

सपा व बसपा के अलावा भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता भी आप में सम्मिलित होने के लिए संपर्क साध रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों से परेशान जनता बदलाव के लिए आप को समर्थन दे रही है। पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी के सदस्य बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते अर्थव्यवस्था ठप्प हो गयी है। बेरोजगारी बढ़ रही है। पढ़े लिखे युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। उत्तराखण्ड में भी बेरोजगारी की स्थिति है। लाॅकडाउन में वापस लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने में भी सरकार नाकाम सिद्ध हुई है।

मुख्यमंत्री सही फैसले नहीं ले पा रहे हैं। रोजगार मांग रहे युवाओं को सब्जबाग दिखाए जा रहे है। बेरोजगारी से परेशान युवा वर्ग आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। मनोज द्विवेदी ने कहा कि हाल ही में संसद से पास किए कृषि बिल से केंद्र सरकार का किसान विरोधी चेहरा सबके सामने आ चुका है। बिल पास करने से पहले सरकार ने किसानों से बात तक करना जरूरी नहीं समझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *