आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


दीपक बाली के प्रदेश अध्यक्ष बनने कार्यकर्ताओं में उत्साह-संजय सैनी
हरिद्वार, 30 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के हरिद्वार विधानसभा पूर्व प्रत्याशी संजय सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली का फूलमालाएं पहनाकर व गंगाजली भेंटकर स्वागत किया। शनिवार को हरिद्वार आए आप के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कनखल स्थित एक होटल में स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की रीति नीतियों का प्रचार जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार के माॅडल को उत्तराखण्ड में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस प्रदेश के हितों में फैसले लेने में सक्षम नहीं है। केंद्र एवं राज्य महंगाई पर किसी भी प्रकार का कोई अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। पेट्रोल, डीजल गैस के दाम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। खाद्य पदार्थो के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। आसमान छू रही महंगाई व बेरोजगारी के चलते श्रमिक वर्ग हताश व निराश है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की विफलताओं से जनता को अवगत कराएं।

संजय सैनी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली को कमान सौंपे जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। निश्चिततौर पर आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में लोकप्रियता की और अग्रसर होगी। देश में पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं। उत्तराखण्ड राज्यवासियों को रोजगार नहीं मिलने के कारण प्रदेश से पलायन जारी है। संजय सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही जनता के हितों की आवाज उठा सकती है। मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली में चिकित्सा, शिक्षा में बेहतर से बेहतर इंतजाम कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश में स्वास्थ्य व शिक्षा का बुरा हाल है। शिक्षा का लगातार बाजारीकरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की समस्याओं को लगातार उठाती रहेगी। इस अवसर पर अजय जायसवाल, श्रवण गुप्ता, हेमा भण्डारी, ममता सिंह, एडवोकेट सचिन बेदी, प्रवीण कुमार सिंह, अनिल सती, शिशुपाल सिंह नेगी, डा.ललित, पवन धीमान, किरणपाल, सुरेश तनेजा, मौहम्मद अकरम, शाहीन अशरफ, गुलशन शर्मा, आशीष कुमार, विशाल सैनी, संजय गौतम, विशाल शर्मा, अमन सकलानी, निर्वाण सैनी, विद्यासागर, गुलशन, तनुज शर्मा, ललित बालियान, अशोक, सतेंद्र, रेखा, गीता देवी, रजनी, रोहित कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *