अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने किया भाजयुमो जिला महामंत्री विदित शर्मा का स्वागत

Politics
Spread the love

कमल खडका


हरिद्वार, 14 अक्टूबर। भाजयुमो जिला महामंत्री बनाए गए विदित शर्मा का अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर व भगवान परशुराम का चित्र भेंटकर स्वागत किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के गढ़वाल संयोजक प्रदीप शर्मा ने कहा कि विदित शर्मा को भाजयुमो जिला महामंत्री बनाकर भाजपा ने उत्तरी हरिद्वार को सम्मान दिया है।

इससे अन्य युवाओं को भी सामाजिक क्षेत्र में काम करने की प्रेरणा मिलेगी। जिला उपाध्यक्ष युगल किशोर पाठक ने कहा कि ब्राह्मण परिवार के विदित शर्मा को भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाकर भाजपा ने ब्राह्मण समाज को सम्मान दिया है। जिला प्रवक्ता लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चल रही है।

नवनियुक्त भाजयुमो जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजयुमो अहम भूमिका अदा करेगा। युवा वर्ग को साथ लेकर पार्टी को मजबूत बनाने तथा पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। स्वागत करने वालों में विपिन शर्मा, प्रदीप शर्मा, युगल किशोर पाठक, लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी, विनोद घड़ियाल, कपिल शर्मा, विकास शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *