अम्बरीश कुमार विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने किया महंगाई के विरोध में प्रदर्शन

Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 12 मई। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में अम्बरीष कुमार विचार मंच ने शिवमूर्ति पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान श्रमिक नेता मुरली मनोहर ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थो सहित तमाम जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई से जनता का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार धर्म के आधार पर लोगों को बांटने जैसे तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है।

पूर्व पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि निरंतर बढ़ रही महंगाई से देश में हाहाकार मचा हुआ है। सभी जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से आम जनता की कमर टूट गयी है। पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव के समय लोगों से लोकलुभावन वादे करती है और जीतने के पश्चात जनता को ठगने का काम करती है। केंद्र सरकार महंगाई बढ़ाकर जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।

पूर्व सभासद धर्मपाल ठेकेदार व सोम त्यागी ने कहा ने कहा कि बढ़ती महंगाई से जहां एक तरफ जनता परेशान है वहीं दूसरी ओर नौजवान बेरोजगारी से परेशान है। लेकिन केंद्र सरकार खामोश है। युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि देश में नफरत का माहौल पैदा कर भाईचारे को तोड़ने का काम किया जा रहा है और इसकी आड़ में महंगाई व बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों से जनता का ध्यान बांटा जा रहा है।

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से नईम कुरैशी, अशोक गुप्ता, प्रदीप त्यागी, मुकुल जोशी, पार्षद महावीर वशिष्ठ, पुनीत कुमार, सुनील सिंह, सुभाष घई, आकाश भाटी, नितिन तेश्वर, विमलेश गुप्ता, रईस ठेकेदार, सत्यम शर्मा, नकुल महेश्वरी, विवेक भूषण, अजय गिरी, विजय प्रजापति, राजेंद्र भारद्वाज, राजेंद्र चोटैला, धनीराम शर्मा, निखिल कश्यप, दीपक कोरी, नितिन यादव, अमन यादव, महेश जोशी, चंद्रमोहन गुप्ता, दीपक शर्मा, संजय बाल्मीकि, मुन्ना मास्टर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *