तनवीर
नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी एवं रानीपुर विधानसभा से राजवीर चौहान
प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना हुआ है। हरिद्वार नगर सीट के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को जमकर शुभकामनाएं मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर भी कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी को बधाइयां दे रहे हैं। देर रात तक सोशल मीडिया पर कार्यकर्ता जमे रहे। आकाश भाटी, नितिन यादव ने कहा कि नगर सीट के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।हमेशा ही जनता के हितों की बात करने वाले सतपाल ब्रह्मचारी सभी के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से धर्म नगरी को नशा मुक्त संकल्प के साथ जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।
उन्होंने हाईकमान का आभार प्रकट किया भेल रानीपुर सीट के प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान लंबे अरसे से भेल कर्मचारियों की लड़ाई लड़ते आए हैं। श्रमिकों के हितों में हमेशा ही साथ खड़े रहते हैं। रानीपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर रानीपुर विधानसभा के लोगों में हर्ष का माहौल बना हुआ है। राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। जनसमस्याओं के निराकरण में बढ़-चढ़कर योगदान दिया जाएगा। श्रमिक हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं को रोजगार मोहिया कराना प्राथमिकता में होगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं के निदान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हाईकमान एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।