आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट ग्रेडिंग डैमोंस्ट्रेशन शो का आयोजन 29 को

Haridwar News Sports
Spread the love


खेल के साथ आत्मरक्षा का माध्यम भी है कराटे मिक्स मार्शल आर्ट-अमित कुमार चौधरी
हरिद्वार, 24 जनवरी। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट की और से 29 जनवरी को शिवडेल स्कूल भेल सेक्टर वन में ग्रेडिंग डैमोंस्ट्रेशन शो का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि शो का शुभारंभ शिवडेल स्कूल के चेयरमैन स्वामी शरदपुरी महाराज द्वारा किया जाएगा। गेडिंग डेंमोंस्टेªेशन शो में दौ सौ खिलाड़ी शामिल होंगे।

शिवडेल स्कूल, शेफील्ड स्कूल, हावर्ड ग्लोबल स्कूल, कैसेड इंटर स्कूल, जीआरडी, डीपीएस आदि स्कूलों के खिलाड़ी भी शो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अमित कुमार चौधरी ने कहा कि आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ी लगातार विभिन्न प्रतियोगितओं में शानदान प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कराटे मिक्स मार्शल आर्ट खेल के साथ आत्मरक्षा के लिए भी जरूरी है। खासतौर पर बालिकाओं को इसे अवश्य सीखना चाहिए। इससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और वे किसी भी विपरित परिस्थिति का सामना करने में सक्षम होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *