नवरात्रों मे मां दुर्गा की पूजा अर्चना से होती है सुख समृद्धि की प्राप्ति-बाबा फरसे वाले

Dharm
Spread the love


हरिद्वार, 25 मार्च। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं बाबा वीरभद्र सेवाश्रम ट्रस्ट के स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति में चैत्र नवरात्र का बड़ा महत्व है। नवरात्रों में नौ दिनों तक मां दुर्गा आदि शक्ति की साधना से साधक की आध्यात्मिक उन्नति होती है और आत्मबल बढ़ता है। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज फरसे वाले बाबा ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने से बुद्धि का विकास होता है। जीवन में निर्णय लेने की क्षमता और शक्ति बढ़ती है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना करने से रोग से छुटकारा मिलता है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। देवी भवगती कृपा और आशीर्वाद से भक्त का कल्याण होता है। सभी को पूर्ण विधि विधान से नवरात्रों में मां दुर्गा कमी आराधना करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *