बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता

Politics
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 20 मार्च। प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जट बहादरपुर में मंहगाई, महिलाओं व किसानों के ऊपर लगातार अत्याचार को लेकर आयोजित आक्रोश जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान आजादी के आंदोलन में भाग लेने वाले जट बहादरपुर से बहुत के लोगों के आश्रितों को फूलमाला पहनाकर और शाॅल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश के हालात बहुत खराब हो चुके हैं। कारखाने बंद हो रहे हैं, रोजगार खत्म हो चुका है।

उत्तराखण्ड के हालत भी बेहद खराब हैं। प्रदेश के मुखिया को भाजपा ने बदल दिया है। परंतु नए मुख्यमन्त्री ने विकास व जनसमस्याओं पर ध्यान देने के बजाए कुर्सी पर बैठते ही महिलाओं के आचरण के बारे में टीका टिप्पणी शुरु कर दी। केंद्र और उत्तराखण्ड की सरकारें लगातार किसानों पर अत्याचार कर रही हैं। किसान चार माह से सड़को पर हैं। 300 से अधिक किसान शहीद हो चुके हैं। लेकिन सरकार किसानों का बकाया भी नहीं दे पा रही है। कुंभ समापन की ओर बढ़ रहा है। सारे कामों पर लिपापोती हो रही है। जिसकी पोल खुलनी शुरु हो गयी है।

कुंभ का सारा बजट मिल बांट कर खतम कर दिया गया। मंहगाई और रोजगार के नाम पर सत्ता में आयी सरकार ना तो महंगाई कम कर पाई है ना ही किसी को रोजगार दे पाई है। प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। जिस पर न्यायालय ने आरोपों की जांच के आदेश दिए। लेकिन भाजपा ने मुख्यमंत्री बदल दिया परंतु जांच नहीं करायी। इसको लेकर हम जनता के बीच आयें हैं। जनता की अदालत में इंसाफ मांगने आऐं हैं। पूर्व विधायक अमरीश कुमार, ग्रामीण अध्यक्ष धर्मपाल सिंह व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने संयुक्त रुप से कहा कि चार साल से प्रदेश में भारी भ्रस्टाचार हो रहा है।

सभा को पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, विधायक काजी निजामुद्दीन, ताहिर अली, मुरली मनोहर, सतीश कुमार, राजेश रस्तोगी, मेयर अनीता शर्मा, अशोक शर्मा, प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी, महेन्द्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी, शैलेंद्र सिंह, रवि कश्यप, शुभम अग्रवाल, गुरबीर सिंह, नवाब सिंह, धर्मवीर सैनी, जटाशंकर श्रीवास्तव, जातीराम, राजवीर सिंह, रमेश सिंह, विकास सिंह, सोम चैहान, सफाकत अली, अंजू द्विवेदी, वरूण बालियान, शिवा जोशी, रवीश भटीजा, जेपी शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, राजीव चैधरी, अंकित चैहान, महेश प्रताप राणा, सुरेंद्र सिंह, अशोक उपाध्याय, सचिन चैधरी, प्रवेज अहमद, सुनील सिंह, आकाश बिरला, देवेंद्र शर्मा, नीलम शर्मा, अमन गर्ग, राजीव भार्गव, शहाबुद्दीन, इसरार अहमद, तासीन अंसारी, रेखा राजपूत, गीता चैहान, शाहनवाज अंसारी, सोहेल कुरेशी, सपना सिंह, कौशल राजपूत आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *