बैटरी रिक्शा चलाने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Dharm
Spread the love

हरिद्वार, 9 मार्च। महिला दिवस के अवसर पर पूर्व नगर पालिका चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी ने राधा कृष्ण धाम में फूल माला व शाल भेट कर बैटरी रिक्शा चलाने वाली महिलाओं का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि महिल शक्ति समाज को प्रेरणा देने वाली है। कन्या को देवी के रूप में पूजा जाता है। कन्याओं के संरक्षण संवर्द्धन में सभी को अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। बैटरी रिक्शा चलाकर परिवार के पालन में सहयोग कर रही महिलाएं बधाई व सम्मान की पात्र हैं। किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव नितिन यादव व महानगर महासचिव आकास भाटी ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान करते हुए बड़ा गर्व हो रहा है।

उत्तरी हरिद्वार में कई महिला बैटरी रिक्शा चलती हैं। समाज में हो रही प्रगति माताओं व बहनों द्वारा प्रदान किये संस्कार व तपस्या का परिणाम है। मेयर प्रतिनिधि हन्नी अग्रवाल, तरुण व्यास व् संदीप भट्ट ने कहा कि आज ज्ञान से लेकर विज्ञान तक मातृशक्ति का पूरे विश्व मे डंका बज रहा है। चिकित्सा से लेकर सैन्यबल तक हर क्षेत्र में महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर सक्रिय भागीदारी कर देश व उत्तम समाज के निर्माण में अपना सर्वोच्च योगदान प्रदान कर रही हैं। समाजसेवी कारण सिंह राणा, तुषार कपिल व नीलम शर्मा ने कहा कि वही राष्ट्र महान होता है जो महिलाओं का सम्मान करता है।

एक सभ्य समाज की कल्पना मातृशक्ति के बिना नही की जा सकती व भारतवर्ष ने सदैव मातृशक्ति को उच्च स्थान दिया है। फिर चाहे वह नदी के रूप में हो या प्रकृति व शक्ति के रूप में हो। कार्यक्रम में संध्या साहनी, राजकुमारी, पिंकी कुमारी, बेबी कुमारी आदि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। स्वागत करने वालो में राजीव गर्ग, सुधीर धीमान, उमेश जोशी, बाबूराम, सुखराम, तरुण व्यास, राजा त्रिपाठी, सोनू शर्मा, रोहित नेगी, राजीव गर्ग, सनी मल्होत्रा, पंकज पंत, थानेश्वर शर्मा, प्रवीण कुमार पाठक तथा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *