भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूंका चीन का पुतला

Politics
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 18 जून। गलवान वैली में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में भारतीय सैनिकों के शहीद होने से गुस्साए भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री संजय सिंह के नेतृत्व में जगजीतपुर स्थित अंबेडकर पार्क के समीप प्रदर्शन कर चीन सरकार का पुतला फंूका। प्रदर्शन के दौरान संजय सिंह ने कहा कि चीनी सैनिकों ने कायरता पूर्ण तरीके से धोखे से भारतीय सैनिकों पर हमला किया। जिसमें कई वीर भारतीय सैनिक शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि चीन सरकार नाजायज तरीके से भारत की सीमाओं में दखलंदाजी कर रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सरकार को चीन को कड़ा सबक सिखाना चाहिए। उन्होंने सभी से चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील करते हुए कहा कि चीनी उत्पादों के बजाए स्वदेशी सामान का इस्तेमाल कर भारतीय अर्थव्यव्यस्था को मजबूत बनाने में सहयोग करें। मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने कहा कि चीन ने हमेशा ही भारत के साथ धोखा किया है। चीन की हरकतों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत के वीर सैनिकों का बलिदान देश की जनता कभी भुला नहीं पाएगा। पूरा देश शहीद सैनिकों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। सरकार को चीन को कड़ा सबक सिखाना चाहिए।

प्रदर्शन करने वालों मं पार्षद लोकेश पाल, मनोज परालिया, विकास कुमार, प्रदीप मास्टर, कमल प्रधान, विपिन शर्मा, कमल राजपूत, समाजसेवी अजय बबली, अमित वालिया, मनोज चैहान, पंकज धीमान, दीपक, मोहित, सन्नी, आशीष वालिया, सुरेश चैहान, सोनी वालिया, अर्जुन कश्यप, राम राजपूत, नीरज चंचल, नितिन राणा आदि शामिल रहे। 

फोटो नं.3-चीन का पुतला जलाते भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *