विडियो :-भाजपा कार्यकर्ताओं लगाया सड़क निर्माण में अनियमितताएं बरते जाने का आरोप,

Politics
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 16 दिसंबर। लोक निर्माण विभाग द्वारा कनखल स्थित आर्य इंटर कालेज मार्ग निर्माण में अनियमितताएं बरते जाने पर कनखल भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता व कार्यकर्ताओं ने सड़क में बरती जा रही अनियमितताओं पर नाराजगी जतायी। मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने ठेकेदार व अधिकारियों से सड़क निर्माण को दुरूस्त करने की मांग की।

मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने कहा कि सड़क निर्माण तो किया जा रहा है। लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं हैं। जिसके चलते लगाए गए कर्मचारी मनमर्जी से सड़क का निर्माण कर रहे हैं। सड़क निर्माण में डाली जा रही निर्माण सामग्री भी सही रूप से उपयोग नहीं की जा रही है। सड़क को बनाने से पूर्व सड़क का भराव नहीं किया गया। इंटरलाॅक के ऊपर ही सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

जबकि सड़क के कुछ हिस्से समतल नहीं है। विभागीय अधिकारियों को सड़क निर्माण का जायजा लेना चाहिए। ढिलाई बरत रहे कर्मचारियों को सीख देने की आवश्यकता है। मंडल महामंत्री अनिमेष कुमार ने कहा कि मंत्री मदन कौशिक समय समय पर निर्माण कार्यो को लेकर विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं। सड़कों की गुणवत्ता को लेकर भी समझाया गया है। उसके बावजूद भी लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सड़कों के निर्माण में भारी अनियमितताएं बरत रहे हैं। निर्माण सामग्री कम डाली जा रही है।

सड़क का समतलीकरण भी नहीं किया जा रहा है। आड़ी तिरछी सड़कें बनायी जा रही हैं। अनिमेष कुमार ने कहा कि निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क के दोनों किनारे धंस रहे हैं। पार्षद राधेकृष्ण ने कहा कि निर्माण कार्यो में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण सामग्री का सही प्रयोग किया जाए। सड़क मजबूत बननी चाहिए। जिससे क्षेत्र निवासियों को लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *