भाजपा प्रदेश प्रभारी श्यामजाजू ने श्री दक्षिण काली मंदिर में रूद्राभिषेक कर की देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना:-देखे विडियो

Dharm
Spread the love

राकेश वालिया

भोलेनाथ की कृपा से देश होगा कोरोना मुक्त-श्यामजाजू

हरिद्वार, 13 जुलाई। श्री दक्षिण काली मंदिर के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि सावन में सोमवार के दिन शिव आराधना का विशेष महत्व है। भगवान शिव पूर्ण विश्वास हैं। विश्वास जीवन है और अविश्वास मृत्यु। विश्वास की डोर ही साधक को शिव तक पहुंचा सकती है। सावन के दूसरे सोमवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्यामजाजू ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर स्वामी कैलाशानंद महाराज के सानिध्य में भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को शिव महिमा से अवगत कराते हुए स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि सृष्टि के प्रारम्भ होने से पूर्व भी शिव तत्व ही व्याप्त था। शिव तत्व से ही सृष्टि उत्पन्न हुई। भगवान शिव जन्म और मृत्यु दोनों के साक्षी हैं। भगवान शिव श्रद्धा और विश्वास के समग्र रूप हैं। जीवन की कोई भी प्रक्रिया तभी प्रारम्भ होती है जब व्यक्ति में श्रद्धा और विश्वास का भाव होता है। शिव सदैव सहज रहते हैं। इसीलिए शांत रहते हैं। शिव के शांत होने का कारण उनके शीश पर गंगा जी का विराजमान होना है। गंगा उज्जवलता, शीतलता, धवलता के सतत प्रवाह का प्रतीक हैं। निर्मलता व पवित्रता गंगा के गुण हैं। जिसके विचारों में गंगा जैसे गुण होंगे वह सदैव शांत और गतिमान रहेगा। संसार के कल्याण के लिए समुद्र मंथन से निकले संपूर्ण विष को अपने कंठ में धारण करने वाले भगवान शिव सदैव शमशान में विचरण और नंदी की सवारी करते हैं।

https://youtu.be/piG6Z4HgcsA

शमशान मृत्यु का स्मरण कराता है। जो प्रतिदिन मृत्यु को याद रखेगा वह सभी प्रकार के पापों से बचा रहेगा। नंदी धर्म का प्रतीक हैं। धर्म के मार्ग पर चलेंगे तो जीवन यात्रा सदैव सदैव सुखद और आनंदमयी होगी। महादेव शिव सबको समान दृष्टि से देखते हैं। शिव जितने सरल हैं उतने ही रहस्यो के भंडार भी हैं। भगवान आशुतोष ब्रह्मा और विष्णु के साथ रौद्र रूप में सृष्टि में विराजमान हैं। त्रिदेव सृष्टि के आधार व सर्वोच्च शिखर हैं। शिव को अतिप्रिय श्रावण में शिवलिंग के रूप में पूजे जाने वाले महादेव की पूजा करने से सभी देवों की पूजा का फल मिलता है। सावन में प्रतिदिन भोलेनाथ के शिवलिंग रूप का जलाभिषेक व देवाधिदेव महादेव की स्तुति करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

पूजा अर्चना के बाद भाजपा प्रदेश प्रभारी श्यामजाजू ने कहा कि इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म में सावन में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। स्वामी कैलाशानंद महाराज के सानिध्य में महादेव का रूद्राभिषेक कर देश व प्रदेश की खुशहाली के साथ देश को कोरोना वायरस महामारी से निजात मिले इसके लिए भी प्रार्थना की गयी। भक्तों की पुकार पर सभी संकटों को दूर करने वाले भगवान भोलेनाथ की कृपा देश जल्द कोराना मुक्त होगा। राजस्थान में कांग्रेस सरकार को लेकर चल रहे राजनीतिक संकट पर उन्होंने कहा कि अपने अंतर्विरोधों के चलते गहलौत सरकार का भी वही हश्र होगा जो मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार का हुआ है। इस दौरान इस दौरान विश्वास डाबर, आचार्य पवनदत्त मिश्र, पंडित प्रमोद पाण्डे, स्वामी विवेकानंद ब्र्हम्मचारी, बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी, अंकुश शुक्ला, सागर ओझा, अनूप भारद्वाज, पंडित शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *