बिहार चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी जनता-सुनील अरोड़ा

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 28 अक्टूबर। बिहार चुनाव के लिए जारी बीजेपी के घोषणा पत्र में बिहार के लोगों को कोरोना टीका मुफ्त देने के वादे पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए। सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोरोना का टीके पर पूरे देश का हक है। कोरोना वैक्सीन जो अभी तैयार भी नहीं हुई उसका भी भाजपा का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। बीमारी, मौत और भय में भी अपने लिए अवसर ढूंढ रही है। जिससे भाजपा की औछी राजनीति पूरे देश के सामने आ गयी है।

सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोरोना काल में बिहार के प्रवासी मजदूरों ने जो दुर्गत झेली है। उसे बिहारी भूले नहीं है और भाजपा के किसी झूठे वादे से बहकने वाले नहीं है। बिहार विधानसभा चुनाव में वोट के बदले कोरोना का टीका मुफ्त देने का वादा कर रही भाजपा को बताना चाहिए कि क्या बाकी देशवासियों को टीका मुफ्त नहीं मिलेगा। पूरा देश भाजपा की झूठी व नफरत की राजनीति से आजिज आ चुका है। देश में बेरोजगारी के साथ महंगाई तेजी से बढ़ रही है। आलू, प्याज, सब्जी जैसी रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम जिस तेजी से बढ़ रहे हैं।

उससे गरीबों के लिए दो वक्त का भोजन जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। हाल ही में लागू किए गए कृषि कानूनों के जरिए किसानों को पूंजीपतियों का बंधुआ मजदूर बनाने की कोशिश की जा रही है। भण्डारण की सीमा समाप्त होने से जरूरी जमाखोरी बढ़ रही है। जिसके चलते जरूरी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। धीरे धीरे जनता भाजपा के झूठे वादों से परिचित हो रही है। गरीबों को भाषणों के सहारे बहका कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की भाजपा की नीति ज्यादा चलने वाली नहीं है। झूठे वादों को समझ रही बिहार की जनता भाजपा को चुनावों में सबक सिखाने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *