दिहाड़ी मजदूरों को राशन दे रहे समाजसेवी शहाबुद्दीन अंसारी

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 30 मार्च। समाजसेवी शहाबुद्दीन अंसारी द्वारा गरीब असहाय निर्धन परिवारों को लाॅकडाउन जैसी स्थिति से उबारने के लिए राशन वितरित किया जा रहा है। सभी वर्गो के लोगों को चीनी, आटा, दाल, तेल, चाय पत्ती, वितरित कर लाॅकडाउन का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। अपने आवासीय कार्यालय से सैकड़ों लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। शहाबुद्दीन अंसारी की पार्षद नीलोफर भी इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर रही है। शहाबुद्दीन अंसारी ने बताया कि अपने क्षेत्र के गरीब मजदूर असहाय निर्धन परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित किया जा रहा है। कोरोना वायरस देश दुनिया में महामारी का रूप ले चुका है। ऐसे में जागरूकता ही जरूरी है। सभी लोगों को अपने घरों में रहना चाहिए।

सरकार के दिशा निर्देशों का पालन निष्ठा से करना होगा। तभी हम कोरोना वायरस को दूर भगा सकते हैं। शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि कोरोना वायरस जानलेवा साबित हो रहा है। परिवारों पर संकट ना आए तो अपने घरों से बाहर ना निकलें। श्रमिक वर्ग अपनी दिहाड़ी मजदूरी नहीं कर पा रहा है। ऐसे में संपन्न लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए। सरकार द्वारा कोरोना वायरस को समाप्त करने के लिए प्रयास भी किए जा रहे हैं। अपने आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखें। सोशल डिस्टेंस का पालन करें। हाजी रियाज अंसारी ने कहा कि इस विकट परिस्थिति में सभी को दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए दिल खोलकर आगे आने की आवश्यकता है। मजदूर वर्ग अपनी रोजी रोटी नहीं कमा पा रहा है। ऐसे लोगों को ही चिन्हित कर मदद देनी चाहिए। जिन्हें मदद की जरूरत है। उन्होंने अन्य लोगों से भी आह्वान करते हुए कहा कि श्रमिक परिवारों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। लाॅकडाउन का पालन सभी को करना होगा। तभी कोरोना वायरस पर नियंत्रण किया सकता है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *