वादे पूरे करने में नाकाम रही भाजपा सरकार-सतपाल ब्रह्मचारी

Politics
Spread the love

तनवीर


यशपाल आर्य व संजीव आर्य की घर वापसी से मजबूत होगी कांग्रेस
हरिद्वार, 11 अक्टूबर। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कांग्रेस और मजबूत होगी। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की नीतियों के चलते जनता बेहद परेशान है। छोटे व्यापारी, सरकारी कर्मचारी, मजदूर, मध्यम वर्ग, महिलाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग में भाजपा के प्रति नाराजगी है।

डबल इंजन जैसे जिन वादों पर विश्वास कर जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपी थी। उन वादों को भाजपा सरकार पूरा नहीं कर पायी। बेरोजगारी के चलते प्रदेश के युवा दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। लाॅकडाउन के चलते दूसरे प्रदेशों से वापस लौटे युवाओं को भी भाजपा सरकार रोजगार नहीं दे पायी। प्रदेश में बेरोजगारी के चलते युवा वर्ग निराशा की अवस्था में है। छोटे व्यापारियों पर भी सरकार की नीतियों की मार पड़ रही है। कोरोना की दूसरी लहर में सरकार को राहत नहीं दे पायी। खराब स्वास्थ्य सेवाओं के कारण कई लोगों की जान चली गयी।

कानून व्यवस्था के मोर्चे पर भी सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई। प्रदेश में महिलाओं के प्रति आपराधिक मामलों में बढ़ोतरी हुई है। गे्रड पे के मुद्दे पर पुलिसकर्मियों के परिजन आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार व उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते लोगों की आय घट गयी है और महंगाई चरम पर पहुंच गयी है। सरकार बिना विचार किए नीतियों को लागू कर रही है। जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार के युवाओं को नशे की लत में झोंका जा रहा है।

गली गली खुलेआम आम शराब व दूसरे मादक पदार्थो की बिक्री के चलते युवा वर्ग नशे की लत का शिकार होकर अपना जीवन खराब कर रहे हैं। शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था का बुरा हाल है। उत्तरी हरिद्वार की जनता लंबे समय से अस्पताल व डिग्री कालेज की मांग कर रही है। जिसे आज पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के झूठे वादों व जुमलेबाजी को अच्छी तरह से समझ चुकी है तथा अब किसी बहकावे में आने वाली नहीं है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत तय है। कांग्रेस सरकार बनने पर जन समस्याओं का समाधान कराने के साथ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। कांग्रेस भारी बहुमत से चुनाव जीतकर प्रदेश में सरकार का गठन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *