भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मदन कौशिक का स्वागत

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

हरिद्वार, 8 मार्च। गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सदन में अपनी उपस्थिति से मदन कौशिक ने भाजपा व सरकार का मान बढ़ाया है। इससे कार्यकर्ता अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र का पालन करते हुए गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर अपना वादा पूरा किया है। मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किए जाने से पर्वतीय क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इससे पलायन पर भी रोक लगेगी।

भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि चार बार से विधायक और संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने जिस प्रकार सदन में भारतीय जनता पार्टी का पक्ष कुशलता से रखा है और संसदीय परंपराओं का सफलता से निर्वहन किया है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता उन्हें बधाई देते हैं। उन्होंने मदन कौशिक को निरंतर इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं भी दी। भाजपा के हरिद्वार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा की आज समूचे हरिद्वार में गैरसैण ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किए जाने पर उत्साह का माहौल है।

इसके लिए सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक को बधाई देते हैंफ इस अवसर पर मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, कनखल मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, महामंत्री बृजेश चैधरी, शिवम बंधु गुप्ता, तरुण नैयर, संजीव चैधरी, मृदुल कौशिक, कामिनी सड़ाना, राहुल शर्मा, अरविंद चैधरी, मनोज वर्मा, पार्षद शुभम मेंदोला, हरजीत सिंह, पार्षद नितिन माना, मंडल महामंत्री अनिमेष कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *