बसपा व कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 सितम्बर। बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के कई कार्यकर्ता रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक दल ही नही बल्कि समाज की सेवा करने एवं अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने का माध्यम है।

भाजपा परिवार निरंतर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य की दिशा में भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर अन्य राजनीतिक दलों के लोग भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। वह दिन दूर नहीं जब इस देश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा और कांग्रेस के पास ना तो नेता रहेंगे और ना ही कार्यकर्ता।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से वरिष्ठ नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अपनी आस्था भाजपा में व्यक्त की है। उससे यह सिद्ध होता है कि बसपा और कांग्रेस के भ्रम जाल से अब लोग मुक्त हो रहे हैं। कोई भी राजनीतिक दल भाजपा की विचारधारा को चुनौती नहीं दे पा रहा है तथा ना कोई विकल्प है। बीते युग की पाश्चात्य प्रणीत विचारधाराओं के स्रोत सूखने लगे हैं।

राजनीतिक क्षेत्र में परिवारवाद, पूंजीवाद खत्म होकर केवल राष्ट्रवाद ही एक विकल्प के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि जनपद में होने वाले आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए काम करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी त्रिस्तरीय पंचायत स्तरीय चुनाव में जी जान से जुट जाएं।

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन कृषि उत्पादन मंडी मंगलौर हितेश शर्मा, पूर्व सभासद झबरेड़ा नीरज रानी, सभासद नगर पंचायत झबरेड़ा डा.सतेंद्र मित्तल, मान सिंह खालसा, पूर्व बीडीसी अर्जुन मुखिया आदि सहित सैकड़ों शामिल रहे।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़, जिला महामंत्री आदेश सैनी, विकास तिवारी, झबरेड़ा के चेयरमैन मानवेंद्र चैधरी, राजपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष देशपाल रोड, अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, अमन त्यागी, आशु चैधरी, लव शर्मा, निपेंद्र चैधरी, झबरेड़ा मंडल अध्यक्ष शुभम गोयल, सुबोध शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *