भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मु की जीत का जश्न

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 21 जुलाई। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के जीत की ओर अग्रसर होने पर मध्य हरिद्वार मंडल भाजपा ने श्री चंद्राचार्य चौक पर पहुंचकर एक दूसरे को बधाई देकर मिष्ठान खिलाकर एवं आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया। मंडल अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जहां महिलाओं को सम्मान दिया जाता है।

एक अत्यंत पिछड़े आदिवासी वर्ग से आने वाली महिला द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद हेतु चयन किया जाना यह सिद्ध करता है कि प्रधानमंत्री शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्ग के प्रति कितनी चिंता रखते हैं। एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा से कहीं आगे बढ़त बनाए हुए हैं। उनके गांव में भी जश्न शुरू हो चुका है। उड़ीसा के जनजाति बहुल जिले के गांव में जनजातीय परिवार में जन्मी द्रौपदी मुर्मू राजनीति में आने से पहले एक क्लर्क और शिक्षिका के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

श्रीमती मुर्मू ने वर्ष 1997 में भारतीय जनता पार्टी के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी। सबसे पहले वह पार्षद बनी। फिर भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनी। वे दो बार राज्य विधानसभा में बतौर बीजेपी विधायक चुनी गई और राज्य सरकार में बतौर मंत्री के रूप में भी कार्य किया। इसके बाद झारखंड की पहली महिला राज्यपाल और किसी भी भारतीय प्रदेश की पहली जनजातीय महिला राज्यपाल बन कर उन्होंने कीर्तिमान स्थापित किया और जनजातीय महिला के रूप में देश की प्रथम नागरिक बनने जा रही श्रीमती मुर्मू को हम अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार, मंडल महामंत्री सिद्धार्थ कौशिक, पार्षद राजेश शर्मा, विशाल गर्ग, कुसुम गांधी, अंश मल्होत्रा, सविता यादव, तीरथपाल रवि, गौरव वर्मा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *