भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों का मंत्री मदन कौशिक ने किया स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 16 दिसंबर। हरिद्वार विधानसभा के भाजपा महिला मोर्चा के तीनों मण्डल की अध्यक्ष मनोनीत की गयी भाजपा नेत्रियों का कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर स्वागत किया गया। हाल ही में हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा महिला मोर्चा के तीनों मंडलों अध्यक्षों की घोषणा की गयी है। जिसमें पूनम मखीजा सप्तऋषि मंडल, मृदुला सिंघल मध्य हरिद्वार भाजपा मंडल तथा छवि पंत कनखल मंडल अध्यक्ष मनोनीत की गयी हैं।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने तीनों महिला मंडलों की अध्यक्षों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। नवमनोनीत भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए मदन कौशिक ने कहा कि महिलाओं को सबल बनाना भाजपा का लक्ष्य है। महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अन्नु कक्कड़ ने कहा कि तीनों महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भाजपा को मजबूत करने का कार्य करेंगी। हरिद्वार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी व मंडल महामंत्री तरुण नैयर ने कहा कि पूर्व में भी मण्डल अध्यक्ष रही पूनम मखीजा की कार्यशैली व पार्टी के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें पुनः मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी ने दी है।

इस अवसर पर मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, कनखल मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, दिनेश पांडे, पूर्णचंद पांडे, यशोदा यादव, हेमलता, भास्कर जोशी, विकल राठी, इष्ट देव सोनी, मुकेश राणा, प्रेम सिंह उर्फ बबलू, चंद्रकांत पांडे, उमा गुजराल, पूनम माकन, नीरू सैनी, अंजू वाधवा, अंजू पंजवानी, तारा श्रीवास्तव आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *