भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने किया गंगा पूजन

Haridwar News
Spread the love

हरिद्वार, 29 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने हरकी पौड़ी पहुँच कर गंगा पूजन कर माँ भागीरथी का आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में भाजपा के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारीयो ने सिंहद्वार के पास फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। हरकी पौड़ी पहुँचने पर गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, सचिव विरेन्द्र कौशिक के संयोजन मे प.प्रकाश चन्द्र पांडे ने गंगा पूजन करवाया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री अमिलाल बाल्मीकी, पूर्व ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष श्यामवीर सैनी, भाजपा पदाधिकारी देवी सिंह राणा, जय भगवान सैनी, आशुतोष शर्मा, अंकित आर्य, पूर्व भाजपा विस्तारक अजय टांक, संजय वर्मा, आदित्य राज सैनी, सहदेव सिंह पुण्डीर, जितेन्द्र वर्मा, पार्षद अनिरूद्ध भाटी, विनीत जौली,ने शाल ओढ़ाकर व गंगाजली भेंट कर राकेश गिरी का अभिनंदन किया। रूडकी, मंगलौर, भगवानपुर, भाजपा मण्डल के पदाधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे। सिंहद्वार पहुंचने पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी का स्वागत पूर्व मंडल अध्यक्ष अश्विनी पाल, रविन्द्र चैधरी, धर्मेन्द्र चौहान, आदि ने किया। हरकी पौड़ी पहुंचने पर नामदेव समाज की ओर से कृष्ण कुमार गाँधी, गगन नामदेव, अशोक राणा, मनीष नामदेव, संजय वर्मा आदि ने संत नाम देव की मूर्ति, गुलदस्ता भेट कर नामदेव समाज की ओर से स्वागत किया। गिरि समाज की ओर से प्रमोद गिरि, विपिन शर्मा, मान्धाता गिरि आदि ने प्रतीक चिन्ह भेट कर स्वागत किया।

गंगा पूजन के पश्चात राकेश गिरी ने प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम पहुंचकर महंत स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के उपाध्यक्ष डा.प्रेम चन्द शास्त्री, डा.नाथी राम, धीर सिंह, नितिन कुमार सैनी, प्रति गुप्ता, सुशांत पाल, डा.जितेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
गोस्वामी समाज ने किया राकेश गिरी का स्वागत
दूसरी और भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि के हरिद्वार आगमन पर विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि ने कहा कि उनका समूचा जीवन समाज को समर्पित हैं। गोस्वामी समाज की भाजपा सरकार में उपेक्षा नहीं होने देंगे। गोस्वामी समाज को ही नहीं अपितु सर्व समाज को भाजपा में सम्मान दिलाने का काम करेंगे। राकेश गिरि ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के सामने पिछड़े वर्ग की समस्याओं को रखकर पिछड़े वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने का काम पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ किया जायेगा। इस अवसर पर विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गिरि ने कहा कि भाजपा ने राकेश गिरि को भाजपा पिछड़ा वर्ग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करके गिरि गोस्वामी समाज का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। गिरि गोस्वामी समाज भाजपा के दिए सम्मान का ऋण चुकाने में पीछे नहीं रहेगा। गोस्वामी समाज की ओर से मनोज गिरि, विशाल गोस्वामी, राजीव गिरि, मांधता गिरि, नितिन गिरि, दिनेश गिरि, प्रवेश गिरि, शत्रुघ्न गिरि, शिलनिधी गिरि, अमित गिरि आदि ने माल्यार्पण कर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *