भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दी जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

Politics
Spread the love


गौरव रसिक

हरिद्वार, 9 दिसम्बर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत व कई सैन्य अधिकारियों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ दिवंगत बिपिन रावत, उनकी पत्नि मधुलिका रावत व हैलीकाॅप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सभी सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का आकस्मिक निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

देश की सुरक्षा के लिए जनरल रावत ने महान योगदान दिया है। सीमाओं की सुरक्षा एवं देश की रक्षा के लिए उनके द्वारा लिये गये साहसिक निर्णयों एवं सैन्य बलों के मनोबल को सदैव ऊंचा बनाए रखने के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान को देश सदैव याद रखेगा। संजय सिंह ने मां गंगा से प्रार्थना करते हुए कहा कि मां गंगा जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नि सहित सभी सैन्य अधिकारियों को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *