कोरोना मृतकों की आत्मशांति के यज्ञ किया

Politics
Spread the love


कमल खडका

हरिद्वार, 31 मई। भाजपा युवा मोर्चा हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे के नेतृत्व में कोरोना मृतकों की आत्मशांति के लिए राठी चैक पर हवन यज्ञ किया। इस दौरान कोरोना से निजात व कांग्रेस की बुद्धि शुद्धि के लिए भी प्रार्थना की गयी। मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डे ने कहा कि कोरोना संक्रमित होने पर असमय परिवार से बिछड़ गए मृतकों की आत्मा को मां गंगा अपने श्रीचरणों में स्थान दे व मोक्ष प्रदान करे व उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

मंडल महामंत्री तरुण नैयर ने कहा कि विपक्षी कांग्रेस कोरोना काल में राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। जबकि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी जनता के सुख दुख में सहभागी बनकर निरंतर मदद कर रहे हैं। घर-घर जाकर लोगों को मास्क, सेनेटाइजर, साबुन, राशन किट वितरित आदि वितरित कर लोगों की सहायता कर रहे हैं। मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे ने कहा कि मां गंगा से प्रार्थना है कि कोरोना को जल्द देश दुनिया से समाप्त करे। सभी परिवार स्वस्थ व सुखी हों।

इस दौरान मीडिया प्रभारी विकल राठी, मंडल महामंत्री अंकुश भाटिया, ऋषि चौहान, जितेंद्र पांडे, मुकुल गिरी, चौधरी जगत सिंह, डा.श्याम पुरी, बाली चौहान, गौरव भारद्वाज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *