कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 अप्रैल। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व मां मनसा देवी मंदिर के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। रविंद्रपुरी महाराज ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को माता की चुनरी, नारियल, प्रतिमा भेंटकर व शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान श्रीमहंत रविन्द्रपुरी व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बीच प्रदेश के विकास एवं सैनिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लेकर विस्तृत बातचीत हुई।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि संतों का ह्रदय निर्मल होता है। संतों की शरण में आने से मन को असीम शांति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रवींद्रपुरी जनसेवा के काम भी लगातार करते रहते हैं। कोरोना काल में श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने राशन की मदद करने के साथ ही आमजन के लिए राहत सामग्री बांटने का काम किया। जिस समय कोविड महामारी में हर कोई घर में था। उस समय श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने सभी के लिए अपने द्वार खोल दिए थे। कोविड काल में उन्होंने प्रत्येक वर्ग के लोगों की मदद की। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी से उन्हें गहरा लगाव है। वह जब भी हरिद्वार आते हैं तो उनके दर्शन जरूर करते हैं। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमहंत रविंद्रपुरी को बताया कि नई सरकार बनने के बाद गांव के विकास पर ध्यान दिया जाएगा।

बिजली पानी से लेकर प्रत्येक चीज का ध्यान रखा जाएगा इसके साथ ही ग्राम पंचायत आधुनिक होंगी। इस अवसर पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा, आरके शर्मा, अभिषेक गौड,़ संजय मल्होत्रा, मनोज मंत्री, हेमंत टुटेजा, अतुल कौशिक, अभिषेक शर्मा, भोला शर्मा, किशन बजाज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *