उगते सूर्य को अध्र्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ पर्व

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


छठी मैया के मधुर गीतों से वातावरण हुआ गुंजायमान
हरिद्वार, 31 अक्तूबर। उदयीमान भगवान सूर्य नारायण को अघ्र्य प्रदान करने के साथ ही चार दिनों से चल रहें छठ पर्व का समापन हो गया। सूर्योदय से पूर्व ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना प्रारंभ हो गया था। सर पर टोकरी लिए श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचे। व्रतियों ने गंगाजल में खड़े होकर भगवान सूर्य के उदय होने का इंतजार किया और जैसे ही सूर्य नारायण के दर्शन हुए उन्हें अध्र्य प्रदान कर परिवार सुख समृद्धि और आरोग्यता की कामना की।

कनखल के राधा रास बिहारी घाट पर पूर्वांचल उत्थान संस्था की ओर से भव्य तरीके से छठ पर्व मनाया गया। वेद मंत्रों के साथ आचार्य उद्धव, डा.निरंजन मिश्रा, आचार्य भोगेंद्र झा, पं.विनय मिश्रा, पं.धनंजय झा, पं.अभय मिश्रा ने अध्र्य प्रदान कराया। डा.निरंजन मिश्रा ने बताया कि स्कंद पुराण में छठ पर्व का उल्लेख मिलता है। गंगा पुत्र भीष्म को महर्षि पुलस्त्य ने छठ पर्व का महत्व बताया।

आरोग्यता और पुत्र प्राप्ति की कामना से छठ पर्व किया जाता है। उन्होंने कहा मंशा देवी की बहन छठी देवी के नाम पर छठ पर्व मनाया जाता है। आचार्य उद्धव मिश्रा ने कहा कि बिहार और पूर्वांचल से निकलकर पूरे विश्व में छठ पर्व मनाया जाने लगा है। छठ पर्व के महत्व को सारी दुनियां जान गई है। आचार्य भोगेंद्र झा ने कहा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी छठ पर्व महत्वपूर्ण है। यह एकमात्र ऐसा पर्व है जिसमें डूबते और उगते सूर्य को अध्र्य दिया जाता है।

पं.विनय मिश्रा ने बताया कि छठ पर्व घर से बाहर नदी के तट पर मनाया जाता है। छठ सामाजिक समरसता का पर्व है। जात पात, ऊंच नीच के भेदभाव को भुलाकर लोग एकसाथ मिलकर पर्व मनाते हैं। जटवाड़ा पुल पर पूर्वांचल छठ पूजा समिति के मुख्य आयोजक राम प्रकाश सिंह रामा लॉजिस्टिक्स की ओर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्वांचल महासभा समिति की ओर से बहादराबाद गंगनहर घाट पर सांस्कृतिक आयोजनों के साथ छठ पर्व मनाया गया।

पूर्वांचल जन जागृति समिति की ओर से हरकी पैड़ी पर श्रद्धा और उल्लास के साथ पर्व मनाया। नवोदय नगर में छठ पार्क में भी लोगों ने छठ पर्व मनाया। सप्तऋषि घाट पर पूर्वांचल उत्थान संस्था के सदस्य धर्मेंद्र शाह के नेतृत्व में पारंपरिक और भव्य तरीके छठ पर्व मनाया गया। इसी प्रकार पूर्वांचल उत्थान संस्था व अन्य संस्थाओं के द्वारा बैरागी कैंप, परशुराम घाट, गोंविदपुरी घाट, विश्वकर्मा घाट, सहित अन्य सभी घाटों पर छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया।

हरिद्वार सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक व जिलाधिकारी हरिद्वार ने अगले वर्ष बहादराबाद में छठ घाट निर्माण का आश्वासन दिया। इस दौरान आशुतोष पांडेय, प्रशांत राय, काली प्रसाद साह, विष्णु देव ठेकेदार, विनोद साह, रामसागर जायसवाल, रामसागर यादव, वीके त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, वरूण शुक्ला, रूपलाल यादव, देवेन्द्र झा, शंकर झा, रणजीत झा, मनोज मिश्र, भगवान झा, शुभम झा, अमन झा, नमन झा, शशिभूषण झा, अबधेश झा, शशिभूषण झा, दिलीप कुमार झा, सुमित झा, अमित झा, राहुल झा, फूल झा, सागर झा, मिथलेश झा, अविरल, अनुज, अभिनव, युवी, अक्षत सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *