विडियो :-जैनाचार्य सागर सूर्य महाराज से भेंटकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया आशीर्वाद

Uttarakhand
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 नवम्बर। शनिवार को हरिद्वार आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जैन मन्दिर में जैनाचार्य सागर सूर्य महाराज से शिष्टाचार भंेट की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जैनाचार्य सागर सूर्य महाराज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा के संबंध में विस्तृत चर्चा की।


इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये उन्होंने कहा कि कहा कि पिछले दिनों वे जैनाचार्य राष्ट्र संत विश्व रत्न सागर सूर्य जी महाराज का आशीर्वाद लेने आये थे। उन्होंने कहा कि जैनाचार्य की 17 दिन की साधना संपन्न होने के बाद संयोगवश अचानक ही वे जैनाचार्य सागर सूर्य महाराज का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त करने यहां आए हैं।

उन्होंने कहा कि श्वेताम्बर व पीताम्बर दोनो समुदाय के लोगों ने यहां बड़ा अच्छा मिलन कार्यक्रम किया। .यह मिलन हमारी संस्कृति का सबको मिलाने का एक रूप है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण ने भी सबको मिलाने का कार्य किया था। जैनाचार्य भी सबको मिलाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए और अच्छा कार्य किस प्रकार से कर सकते हैं, इस संबंध में जैनाचार्य सागर सूर्य महाराज का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मिला है। जैनाचार्य सागर सूर्य महाराज ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे 17 दिनों की मौन साधना में लीन था, जो जैन धर्म की सबसे कठिन साधना है।

इस साधना में साधक को 17 दिनों तक कहीं नहीं जाना होता है तथा इस साधना में साधक को एक ही आसन में 14 घंटे तक साधना करनी पड़ती है। उन्होंने यह भी बताया कि जैन धर्म में जो भी आचार्य के पद पर रहते हैं, उन्हें यह साधना करनी बहुत जरूरी होती है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के जैन मन्दिर परिसर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा जैन मन्दिर के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, फूल मालाएं आदि भेंट कर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया। इसके पश्चात् मुख्यमत्री कनखल स्थित जगत गुरू आश्रम पहुंचे तथा शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.योगेन्द्र सिंह रावत, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, संचालक कोर काॅलेज जेसी जैन, प्रबन्धक राजेश काठेण, त्रिलोक मोदी, हिम्मत हिरण श्रावक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *