आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के हित में लिया जायेगा जल्द निर्णय:-मुख्यमंत्री

Uttarakhand
Spread the love

तनवीर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आंगनवाड़ी की प्रदेश अध्यक्षा रेखा नेगी, महामंत्री सुमति थपलियाल एवं मीनाक्षी रावत ने भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के हित में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा की आंगनवाड़ी की बहनों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में सीमित संसाधन होने के बावजूद भी राज्य सरकार द्वारा सबके हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जा रहे है।

वरिष्ठ पत्रकार हरीश कोठारी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने शिष्टाचार भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *