कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान ने शिवालिक नगर में खोला चुनाव कार्यालय

Politics
Spread the love


हरिद्वार, 28 जनवरी। रानीपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि वे जनसेवा के लिए विधानसभा चुनाव में उतरे हैं। विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कर रानीपुर को आदर्श विधानसभा बनाना उनका लक्ष्य है। शिवालिक नगर में खोले गए चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से गरीब मजदूर वर्ग परेशान है।

केंद्र सरकार भेल सहित तमाम सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण कर रही है। जबकि निजी क्षेत्र में छंटनी के चलते लोग बेरोजगार हो रहे हैं। जनता महंगाई व बेरोजगारी के चलते परेशान है। मजदूरों की मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विधायक क्षेत्र की समस्याएं दूर करने में नाकाम रहे हैं। श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है।

निजी क्षेत्र के कारखानों में श्रमिकों से 12-12 घंटे काम लिया जा रहा है। इसके बावजूद श्रमिकों को न्यूनतम वेतन भी प्राप्त नहीं हो रहा है। वर्तमान विधायक ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। क्षेत्र की समस्याएं दूर करने में भी विधायक नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने समर्थन दिया तो श्रमिकों की समस्याएं दूर करने के साथ युवाओं को रोजगार दिलाना उनका मकसद है।

मेयर अनिता शर्मा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थो के दाम बेहताशा बढ़ गए हैं। सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में भी नाकाम रही है।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, वरूण बालियान, यशवंत सैनी, नरेश सेमवाल, अशोक उपाध्याय, दिनेश वालिया, सुमित भाटिया, ओपी चौहान, संगम शर्मा, नीरज चौहान, संजीव चौधरी, राजेंद्र कुमार, उदयवीर सिंह चौहान, गौरव चौहान, राजकुमार ठाकुर, दिग्विजय सिंह, सुनील नेगी, विजेंद्र सिंह, राव कासिफ, बुला चौधरी आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *