किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव हुए भाजपा में शामिल

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 अगस्त। किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजू कुमार पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद एवं भाजपा नेता संजीव चैधरी के नेतृत्व में साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान ने राजू कुमार और उनके साथियों को फूलामाला व भाजपा का पटका पहनाकर सदस्यता दिलायी। राजू कुमार व उनके साथियों का भाजपा में स्वागत करते हुए डा.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास माॅडल से प्रभावित होकर तमाम दलों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने वाला तथा बिना भेदभाव के विकास करने वाला राजनीतिक दल है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि अन्य दल जहां जाति धर्म की राजनीति करते हैं। वहीं भाजपा देश हित में कार्य करने वाली पार्टी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को विकास की नई बुलंदियों पर ले जा रहे है। जल्दी ही उत्त्राखण्ड देश का सबसे विकसित राज्य होगा। वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चैधरी ने कहा कि कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। देश कांग्रेस मुक्त भारत की और बढ़ रहा है। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद राजू कुमार ने कहा कि यह उनकी घर वापसी है।

देश और समाज के हित के लिए कार्य करते हुए पीएम मोदी व मुख्यमंत्री धामी की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए पार्टी को और मजबूत बनाने में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोरा, विजय धीमान, मिथलेश वर्मा, पुष्पेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार, संजीव कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *