कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Politics
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 30 अगस्त। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में धांधली का आरोप लगाते हुए चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान पूर्व राज्यमंत्री व प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों में भर्ती के नाम पर युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। 15- 15 लाख रूपये लेकर योग्य बेरोजगारों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है।

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार युवा व महिला विरोधी है। योग्य युवाओं के साथ धोखा कर के अयोग्य बेरोजगारों को पर्दे के पीछे से 15- 15 लाख रुपए लेकर भर्ती किया जा रहा है। इसमें सरकार के विभागीय सचिव व मंत्री तक शामिल हैं। यदि कोई उनसे घोटाले पर प्रश्न करता है तो उसको मंत्री द्वारा धमकाया जाता है। मीडिया तक को धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे घोटाले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। भेल श्रमिक नेता राजबीर चैहान व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चैधरी ने कहा कि चुनाव में भाजपा 2 करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने की बात करती है।

परंतु इसके विपरीत युवाओं का भविष्य बर्बाद करके योग्य बेरोजगारों का भविष्य अयोग्य पात्रो को खुले आम बेच रही है। इसके पीछे सीधे-सीधे सरकार का हाथ है। उन्होंने कहा कि सभी दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी तथा युवा कांग्रेस के हरिद्वार विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि गठन के बाद से ही भाजपा सरकार घोटालों में लिप्त है। लगातार हो रहे घोटाले सरकार के ताबूत में अंतिम कील साबित होगी। दिल्ली में होने वाली 4सितम्बर की महारैली ये साबित कर देगी।

इस दौरान ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, सुभाषनगर अध्यक्ष कैलाश प्रधान, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, चै.बलजीत सिंह, महिला कांग्रेस की पूर्व शहर अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, धर्मपाल ठेकेदार, पूर्व सभासद संजय शर्मा, आईटी सेल के अध्यक्ष ई.आकाश बिरला, प्रदेश सचिव शुभम जोशी, पार्षद तहसीन अंसारी, पार्षद जफर अब्बासी, हाजी रफी खान, प्रदेश सचिव जटाशंकर श्रीवास्तव, डा.वसीम सलमानी, सत्यपाल शास्त्री, महासचिव जितेंद्र सिंह, फैय्याज अली, सत्येंद्र वशिष्ठ, नवेज अंसारी, अरविंद चंचल, एड.सतीश दूबे, हरद्वारी लाल, राजेंद्र श्रीवास्तव, रचित अग्रवाल, हरिशंकर प्रसाद, जगदीप असवाल, बृजमोहन बडथ्वाल, अमित नौटियाल, सौरभ सैनी, रईस अब्बासी, बी.के. सिन्हा, त्रिपाल शर्मा, विरेंद्र भारद्वाज, रणजीत पांडे, भूषण सिंह, राजकुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *