विडियो :-कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन दिया कुमांऊं मंडल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण

Politics
Spread the love

तनवीर


उत्तराखण्ड का विधानसभा चुनाव तय करेगा देश की दशा व दिशा-दीपिका पांडे
हरिद्वार, 10 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन कुमाऊँ मंडल के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों से आये, 115 बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कार्यकर्ताओं के शिक्षण प्रशिक्षण का विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पहले चरण में, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।

पहले चरण मे प्रशिक्षण प्राप्त वरिष्ठ कार्यकर्ता ही विधानसभा क्षेत्रों में प्रशिक्षिकों की भूमिका निभाएंगे। भूपतवाला में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सभी प्रतिभागियों के स्वागत करते हुए उत्तराखंड राज्य प्रभारी दीपिका पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तराखंड में अगले वर्ष होन वाला विधानसभा चुनाव सिर्फ उत्तराखंड का ही नहीं बल्कि देश की दिशा और दशा तय करेगा। इसलिए कॉंग्रेस जनों की यह विशेष जिम्मेदारी है कि वे संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए आगे आयें।

कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया है, देश के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाई है और इसलिए हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम देश को बचाने के लिए संघर्ष का नेतृत्व करें। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव प्रकाश जोशी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे विपक्षी दलों के झूठ और फरेब को ध्वस्त करने के लिए जनता के बीच वैचारिक परिचर्चाओं का आयोजन करें। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल, लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से नेहरू गांधी से लेकर, देश के संविधान के प्रति समाज में जहर घोल रहे हैं। आज संविधान की मूल भावना के तत्व – धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद, और लोकतंत्र खतरे में है, इसलिये इस प्रशिक्षण में शामिल कार्यकर्ताओं की विशेष जिम्मेदारी है कि वे समाज मे संविधान के प्रति सकारात्मक परिचर्चा की शुरुआत करें।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाने का गुरुमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि गुरुमंत्र यही है कि शिक्षा लो, और उस शिक्षा का प्रसार करो। कांग्रेस पार्टी ने पिछले 60 साल में, एक गरीब मुल्क को एक सशक्त देश मे बदल दिया था और यह बात किसी से छुपी नहीं है, 40 साल से अधिक उम्र का हर व्यक्ति इस तथ्य से भली भांति परिचित है, पर जरूरत है कि हम उन्हें इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार करें। कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख विजय सारस्वत ने कहा कि इस प्रशिक्षण से प्रशिक्षित कार्यकर्ता प्रशिक्षण के अलग चरण में जाने के लिए तैयार रहें। अगले कुछ महीने पूरे राज्य में पार्टी को बूथ स्तर पर इस प्रकार के प्रशिक्षण लगातार आयोजित करने हैं।

प्रशिक्षण विभाग की संयोजक इंदु मान ने बताया कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से दूसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कार्य शुरू किए जाएंगे। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कांगेस प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण चुनाव में कांग्रेस की जीत की दिशा तय करेगा।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की मीडिया प्रभारी जरिता लैतफलांग, प्रशिक्षण विभाग के राहुल बल और राजीव शाहू, कांग्रेस सेवादल के राजेश रस्तोगी, ओपी चैहान, प्रशिक्षण विभाग की संयोजक इंदु मान, कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रेम बहुखंड़ी, महेश प्रताप राणा, सतपाल ब्रह्मचारी, रवि बहादुर, संजीव चैधरी, अनिल भास्कर, मनोज महन्त, पुष्कर सारस्वत, शरत शर्मा, मनी राम बागड़ी, तुषार कपिल, अभिमन्यु मान, झारखंड के प्रसाद निधि, आदि ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *