पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेस ने किया पूर्व सैनिकों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 31 अक्तूबर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर महानगर कांग्रेस कमेटी के संयोजन में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गीत गोविंद बैंकट हॉल में कार्यक्रम का आयोजन कर स्वर्गीय इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जनपद के पूर्व सैनिकों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारीयों का शाॅल ओढ़ाकर व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री जितेंद्र रघुवंशी ने कहा कि आजादी के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को ताम्रपत्र व पेंशन लागू की थी, जो आज तक चल रही है। परंतु उसके बाद कोई सुविधा नहीं मिली। उत्तराखण्ड में सिर्फ 14 स्वतंत्रता सेनानी ही बचे हैं। हीरक जयंती वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें एक भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिवारों को नहीं पूछा गया। उनका अपमान किया जा रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन अपने पूर्वजों के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं।

देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर दिनेश चंद सकलानी ने कहा कि वर्तमान सरकार पूर्व सैनिकों को सम्मान नहीं दे रही है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश को आत्मनिर्भर बनाया। महिलाओं को सम्मान दिया। बांग्लादेश को आजाद हुए 50 वर्ष हो गए हैं। भारतीय सेना के तीनों अंगों के पूर्व सैनिकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं आश्रितों का राष्ट्र के प्रति समर्पण और योगदान और उनकी सेवाओं के लिए कांग्रेस द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी के सफल प्रयासों से बांग्लादेश मुक्ति युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस संदेश देना चाहती है कि देश को पूर्व सैनिकों तथा जिन्होंने देश को आजाद करने में अपना योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके उत्तराधिकारीयों का दायित्व है कि वह देश के सम्मान में खड़े हैं तथा देश को इन लोगों से बचायें जो देश को बेचना चाहते हैं। मेयर अनिता शर्मा व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाएं अपने सम्मान के लिए खड़ी हो तथा भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकें।

भाजपा के राज में महंगाई के कारण गरीबों के लिए एक वक्त का खाना नसीब जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि देश कि विकास में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकेगा। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश के विकास में योगदान करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रहमस्वरूप ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक रामयशसिंह, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चैधरी, प्रदेश महासचिव सतीश कुमार, प्रदीप चौधरी प्रदेश सचिव, अशोक शर्मा महापौर प्रतिनिधि, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, रचित अग्रवाल, बीएस तेजियान, जटाशंकर श्रीवास्तव, बलराम राठौड़, हाजी रफी खान, हाजी नईम कुरैशी ,पुरुषोत्तम शर्मा, अंजू द्विवेदी, मीरा रतूड़ी, सपना सिंह, जितेंद्र सिंह, श्रमिक नेता राजवीर चैहान, कैलाश प्रधान, डॉ दिनेश पुंडीर, कौशल राजपूत, राजेंद्र श्रीवास्तव, सतीश दुबे, शाहबुद्दीन अंसारी, मेहरवान खान, तासीन अंसारी, अमरीश रस्तोगी, विशाल राठौर, धर्मपाल ठेकेदार, सुंदर सिंह मनवाल, जितेंद्र विद्याकुल, जाफिर अंसारी, मनोज जाटव, देवाशीष भट्टाचार्य, बादल गोस्वामी, नमन अग्रवाल, रवीश भटीजा, अमन गर्ग, शिव कुमार जोशी, हरजीत सिंह, इंजीनियर आकाश बिरला, रजत जैन, नीलम धीमान, गोविंद सिंह बिष्ट, सुनील सिंह, अनिल शर्मा, प्रदीप अग्रवाल पीसीसी, डॉक्टर धूमसिंह सैनी, रोशन कालियान, सुंदरी देवी, रिया, वसीम सलमानी, उत्कर्ष वालिया, ओम प्रकाश शर्मा, सुषमा सहगल, जगदीप असवाल, नीटू शर्मा, निखिल शर्मा, रोशन लाल ठेकेदार, दीपक कोरी, राजन कौशिक, सतेंद्र वशिष्ठ, वीरेंद्र भारद्वाज चंद्रपाल चाचा, महेंद्र गुप्ता, शाहनवाज अंसारी, ब्रजमोहन बसवाल, रणधीर सिंह रियाज अंसारी आदि सहित अनेक कांग्रेस जनों ने अपनी पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *