दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के दौरे की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी

Politics
Spread the love

अमरीश

मनीष सिसोदिया के दौरे से भाजपा व कांग्रेस में बौखलाहट-मनोज द्विवेदी

हरिद्वार, 17 दिसम्बर। बहादराबाद मार्ग स्थित आरकेपुरम काॅलोनी में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के राज्य के दूसरे चरण के दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सह प्रभारी उत्तराख.ड राजीव चैधरी, जोनल सह-प्रभारी सुनील लोहिया, श्रीचन्द्र वोहरा, गौतम, नवीन कौशिक, नवीन सेतिया, प्रवीण सिंह, हरवेन्द्र त्यागी, अनिल कुमार, आशीष गिरि, मनोज द्विवेदी ने आप कार्यकर्ताओं के साथ 18 दिसम्बर को होने वाले मनीष सिसौदिया के दौरे को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया।

कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए विचार रखे। बैठक को सम्बोधित करते हुए सहप्रभारी राजीव चैधरी ने कहा कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के राज्य के दौरे को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट हांे। उन्होनंे कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखण्ड के विकास को नये आयाम दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस प्रदेश को लूटने खसोटने का काम कर रही है।

दिल्ली की तर्ज पर बिजली, पानी व शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमूल चूल परिवर्तन किये जाएंगे।ं प्रदेश की जनता भी विकल्प के तौर पर आप पार्टी को ही तरजीह दे रही है। जोन सह-प्रभारी सुनील लोहिया ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास में आप ही निर्णायक भूमिका निभायेगी। प्रदेश की जनता भाजपा के शासन काल से त्रस्त आ चुकी है। किसान मजदूर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मनीष सिसौदिया के दौरे से निश्चित तौर पर आप पार्टी की लोकप्रियता अवश्य बढ़ेगी। मनोज द्विवेदी ने कहा कि स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। कई स्थानों पर स्वागत की तैयारियां की जा रही है। मनीष सिसौदिया कार्यकर्ताओं से संवाद भी स्थापित करेंगें। आगामी विधानसभा चुनाव पर कार्यकर्ताओं से विशेष चर्चा की जाएगी। भाजपा व कांग्रेस में आप पार्टी की लोकप्रियता को लेकर निराशा का माहौल बना हुआ है। मनोज द्विवेदी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक रूप से करे। सभी कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *