देवपुरा क्षेत्र में चलाया डेंगू जागरूकता अभियान

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 6 सितम्बर। नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे डेंगू जागरूकता अभियान में प्रत्येक दिवस में घर घर जाकर निगम अधिकारी व कर्मचारी डेंगू के प्रति जागरूक कर रहे हैं। प्रत्येक रविवार को व्यापक स्तर पर डेंगू जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत देवपुरा स्थित टंकी नं.6 पर महापौर अनिता शर्मा ने घर घर जाकर डेंगू लार्वा को निष्क्रिय किया व सेनेटाइज किया गया।

घर घर जाकर गमलो, कूलर, छत आदि पर रखे उपयोगी व अनुपयोगी सामान का निरीक्षण कर डेंगू लार्वा को निष्क्रिय किया गया व क्षेत्र की जनता को प्रचार सामग्री के माध्यम दे जागरूक किया गया। पूरे निगम क्षेत्र में 1 हज़ार से ज़्यादा घरो में जाकर जनता को जागरूक व लार्वा को नष्ट किया गया। इस दौरान महापौर अनिता शर्मा, विनोद कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी देवेश गौतम, हवलदार अशोक कुमार व शिवकुमार व सहयोगी कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *