सम्मिलित प्रयासों से ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है-इरशाद अली

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक


हरिद्वार, 5 जून। भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जमालपुर रोड स्थित कृष्णा एंक्लेव में पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पाल ने कहा कि मानवीय गलतियों व प्राकृति संसाधनों के अंधाधुंध इस्तेमाल की वजह से पर्यावरण संकट में है।

पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों को वृहद स्तर पर चलाकर पर्यावरण को बचाया जा सकता है। सभी को इसे अपनी व्यक्ति जिम्मेदारी मानते हुए योगदान करना होगा। जिला अध्यक्ष इरशाद अली ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी को पृथ्वी के पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेना चाहिए। सम्मिलित प्रयासों से ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है।

बिगड़ते पर्यावरण के चलते आज पूरी मानव जाति अतिवृष्टि, सूखा, ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं का सामना कर रही है। लगातार बिगड़ रहे पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के साथ पौधों का संरक्षण भी करें। पौधारोपण करने वालों में डा.विजेंद्र सिंह चौहान, शाहिद हुसैन, राशिद अहमद, मौहम्मद शारिक, हकीम मौहम्मद, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, विनोद कश्यप, यशपाल चौधरी, मुकेश कुमार, शाहनवाज शाह, सचिन पाल, अवधेश बालियान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *