किसानों के हित के लिए एक मंच पर आएं किसान संगठन-अंबावता

Haridwar News
Spread the love

राकेश वालिया


हरिद्वार, 11 जून। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल अंबावता ने अलकनंदा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अधिवेशन के दूसरे दिन देश भर से आए किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि एकजुट होकर ही समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए सभी किसान संगठन को एक मंच पर आना होगा।

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के सामूहिक संघर्ष के वजह से केंद्र सरकार को तीनों कानून वापस लेने पड़े। किसान आज भी उत्पीड़न का शिकार हो रहा है। किसानां का उत्पीड़न बंद हो और किसान खुशहाल हो। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। अंबावता ने कहा कि किसानों की प्रमुख मांग है कि एमएसपी पर गांरटी कानून बनाया जाए। लेकिन एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने को तैयार नहीं है।

केंद्र व राज्य सरकारों को किसानों का उत्पीड़न रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। साथ ही उत्तर प्रदेश में चल रहे बुलडोजर पर भी रोक लगायी जाए। बुलडोजर केवल अपराधियों पर चलाया जाए। उन्होंने कहा कि आसमान छू रही महंगाई से प्रत्येक वर्ग परेशान है। डीजल व खाद के रेट बढ़ने से किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। डीजल व खाद के बढ़े दाम वापस लिए जाएं। जिससे किसानों को राहत मिल सके।

पूर्व सांसद अवतार सिंह बढ़ाना ने कहा कि भाकियू अंबावता द्वारा आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय सालाना अधिवेशन में किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ किसानों को मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार किसानों के उत्पीड़न को लेकर ठोस कानून बनाए। किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश का किसान देशकी आर्थिक रीढ़ है। किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष कीरत सिंह, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रश्मि चैधरी, जिला अध्यक्ष सागर सिंह, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा, दिल्ली प्रभारी मुकेश सोलंकी, गाजियाबाद प्रभारी अमित कसाना, राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेश भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष यास्मीन खान, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राजपाल पुनिया, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गोल, आन्ध्र प्रदेश अध्यक्ष वाजिद अली, रामपाल अंबावता, शमशेर सिंह दहिया, जोगेंद्र, योगेश, नरेंद्र बंसल आदि सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *