गांधी जयंती पर गांवों में प्रवास करेंगे कांग्रेस नेता व पदाधिकारी-दीपिका पाण्डेय सिंह

Politics
Spread the love


हरिद्वार, 30 सितंबर। जनता से जुड़ाव बढ़ाने की कोशिशों में लगी कांग्रेस ने गांधी जयंती पर नेताओं के गांवों मे तीन दिवसीय प्रवास का कार्यक्रम तय किया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रदेश सहप्रभारी दीपिका पाण्डेय सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी सभी न्याय पंचायतों में दो दिन प्रवास करेंगे। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। रात्रि प्रवास के दौरान ग्रामीणों के साथ भोजन, गांधी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन कर वर्तमान राजनीति में गांधी महत्व के विषय में जानकारी दी जाएगी।

श्रमदान, स्वतंत्रता सेनानी परिवार, राज्य आंदोलनकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ बैठक, महिलाओं के साथ चैपाल का आयोजन, प्रभात फेरी, कांग्रेस की नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए झण्डे, पम्पलेट, स्टिकर आदि का वितरण किया जाएगा। स्थानीय निकाय के निर्वाचित व चुनाव लड़ चुके प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गांधी जयंती पर आयोजित किए जा रहे गांवों में रात्रि प्रवास कार्यक्रम से वरिष्ठ नेताओं का आम जनता से सीधा जुड़ाव होगा। स्थानीय नेताओं की गतिविधियां सीधे लोगों तक पहुंचेगी। स्थानीय लोगों की समस्याओं की जानकारी मिलेगी। गांवों में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनेगा। कार्यक्रम का 4 हजार से अधिक अधिक फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से लाईव किया जाएगा।
दीपिका पाण्डेय सिंह ने बताया कि वे स्वयं हरिद्वार में प्रवास करेंगी। जबकि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव रानीखेत, सहप्रभारी राजेश धर्माणी उत्तरकाशी, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पौड़ी, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष हरीश रावत कोटद्वार, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह देहरादून, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय टिहरी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ उधम सिंह नगर, रणजीत रावत रूद्रप्रयाग, प्रो.जीतराम पिथौरागढ़, भुवन कापड़ी नैनीताल, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा चम्पावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल अल्मोड़ा तथा कोर कमेटी के सदस्य मनीष खंडूरी चमोली में प्रवास करेंगे।
प्रैसवार्ता में डा.संजय पालीवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, मेयर अनीता शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चैधरी, पूर्व विधायक रामयश सिंह, मुरली मनोहर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव चैधरी, अरविंद शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे, कॉन्ग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आरपी रतूड़ी, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, पार्षद अमन गर्ग, राजीव भार्गव, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि बहादुर सिंह, आकाश भाटी, महेश प्रताप राणा, रोशन लाल, रवीश भतीजा, अनिल चैधरी, नीरव साहू, हिमांशु बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *