पुण्य ले गए गंदगी छोड़ गए

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

नगर निगम की बड़ी मुश्किल

गंदगी के प्रति प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे:- कमल खड़का

स्नान पर्व के पश्चात गंगा घाटों पर पॉलिथीन पनिया पुराने वस्त्र प्लास्टिक की प्लेट गिलास पत्तल आदि की गंदगी फैल गई है विशेषकर पॉलिथीन का इस्तेमाल श्रद्धालु भक्तों द्वारा किया जाना बड़ी समस्या बनता जा रहा है सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद गंगा घाटों पर कई कुंतल कूड़ा करकट जमा हो गया है। गंदगी के ढेर घाटों पर देखे जा सकते हैं। अत्यधिक भीड़ सोमवती अमावस्या पर पहुंची।जिसके चलते हर की पौड़ी सहित विभिन्न घाटों पर गंदगी के ढेर लग गए हैं।

नगर निगम को वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाना पड़ा।गिरवर नाथ जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने कहा कि गंगा घाटों पर गंदगी पसरी हुई है पॉलिथीन का इस्तेमाल बड़ी तादाद में किया जा रहा है। प्लास्टिक के बर्तन पत्तल बड़ी पन्नियां, पुराने कपड़े गंगा घाटों पर ही श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ दिए जाते हैं। जिसके चलते गंदगी के ढेर घाटों पर लग गए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा साथ ही पॉलिथीन के इस्तेमाल के प्रति लोगों को सचेत भी किया जाएगा।

स्नान के पश्चात गंदगी के कारण स्थानीय लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय व्यापारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सफाई व्यवस्था में सहयोग प्रदान करना चाहिए। स्थानीय लोगों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि गंगा घाटों को गंदगी मुक्त बनाए। कमल खड़का ने कहा कि वृहद स्तर पर जिला प्रशासन को भी सफाई व्यवस्था पर जनचेतना लानी चाहिए। गंगा हमारी आस्था का केंद्र बिंदु है।लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था मां गंगा से जुड़ी हुई है।गंगा घाटों को निर्मल स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *