मां गंगा भक्तों को दिलाएगी कोरोना से मुक्ति-बादल गोस्वामी

Haridwar News
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 30 अप्रैल। कांग्रेस महासचिव बादल गोस्वामी ने गंगा सप्तमी पर मां गंगा से प्रार्थना करते हुए निराश्रितों को भोजन प्रसाद वितरित किया। सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मां गंगा से कोरोना मुक्त किए जाने की प्रार्थनाएं की। कांग्रेस महासचिव बादल गोस्वामी ने बताया कि गंगा सप्तमी के अवसर पर निराश्रितों को हलवा, पूरी, खीर आदि का प्रसाद वितरण किया गया है। गंगा सप्तमी पर दान पुण्य करने से मां गंगा प्रसन्न होती है। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन से लगातार निराश्रितों की सेवा में सभी कांग्रेसी जुटे हुए हैं।

लाॅकडाउन के चलते श्रमिक वर्ग अपने रोजगार नहीं कर पा रहा है। ऐसे में जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को मां गंगा के आशीर्वाद से पूरा किया जा रहा है। मोक्षदायिनी मां गंगा अवश्य ही भक्तों को कोरोना से मुक्ति दिलाएगी। आदि अनादि काल से मां गंगा की आराधना भक्त करते आ रहे हैं। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा अपने घरों पर ही रहकर मां गंगा की आराधना, पूचा अर्चना की गयी है। अवश्य ही भक्तों की आराधना से मां गंगा प्रसन्न होकर कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेंगी। निस्वार्थ सेवाभाव से दिया गया दान अवश्य ही लाभकारी होता है।

सड़कों पर निराश्रित बड़ी संख्या में रहते हैं। उनका मान सम्मान भी हमें अवश्य करना चाहिए। राजीव शर्मा गौड़ ने कहा कि बादल गोस्वामी लाॅकडाउन से लगातार भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर निराश्रितों को वितरित कर रहे हैं। लगातार जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री भी प्रदान की जा रही है। बिना भेदभाव के मदद का यह क्रम जारी रहेगा। सोनू चैहान, अभिषेक गिरी, गोविन्द भण्डारी, सोनू गुप्ता, वीर गिरी, सोनू सैनी, दीपक गिरी, नीतिश गिरी, सुबोध गिरी, किशन पाल आदि शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *