विडियो :-वैक्सीनेशन थीम पर स्थापित किए गए गणपति

Dharm Haridwar News
Spread the love

तनवीर


धर्मनगरी में गणेश महोत्सव की धूम

हरिद्वार, 10 सितंबर। धर्मनगरी में गणेश महोत्सव शुरूआत हो गयी है। शुक्रवार को शुरू हुए महोत्सव के पहले दिन श्रद्धालुओं ने घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की। गणपति आराधना पर भी कोरोना वायरस का असर साफ देखा जा सकता है। भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। गणेश उत्सव के अवसर पर महामाया गणपति संगठन की और से भोलागिरी गिरी रोड़ पर गीता मंदिर में स्थापित किए गए गणपति को वैक्सीनेशन की थीम दी गयी है। प्रतिवर्ष अलग अंदाज में गणपति बनाए जाने के लिए

मशहूर महामाया गणपति संगठन ने इस वर्ष वैक्सीनेशन की थीम देकर काफी सूक्ष्म रूप में गणपति बनाये है। जिसमें गणपति की सवारी मूषक को कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए दिखाया है। साथ ही गणपति को भी वैक्सीन की बोतल में बैठाया है। मूर्ति पूरी तरह इको फ्रेंडली है और गणपति बाल रूप में हैं। श्री महामाया संगठन की ओर से बताया गया कि मूर्ति को बाल रूप देने का उद्देश्य तीसरी लहर के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

तीसरी लहर के विषय में कहा जा रहा है कि यह बच्चों के लिए काफी खतरनाक हो सकती है। इसी को देखते हुए भगवान गणेश को बाल रूप में दर्शाते हुए लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया है।

महामाया गणपति संगठन के प्रमुख पंडित देवेंद्र कृष्ण आचार्य ने बताया कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने लिए एक हाथ में वैक्सीन की बोतल और दूसरे हाथ में इंजेक्शन लिए भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी है।

वैक्सीनेशन थीम पर स्थापित किए गए गणपति
धर्मनगरी में गणेश महोत्सव की धूम अनेजा ने कहा कि कोरोना काल के कारण सूक्ष्म रूप में विराजमान किए गए गणपति महाराज से प्रार्थना है कि जल्द कोरोना महामारी को समाप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *