गरीब असहाय परिवारों की मदद करने से मिलती है मन को प्रसन्नता-महंत जसविन्दर सिंह

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

विक्की सैनी

हरिद्वार, 5 अप्रैल। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल की ओर से महंत अमनदीप सिंह महाराज ने एचआरडीए पहुंचकर गरीबों को खाना उपलब्ध कराने के लिए कच्ची भोजन सामग्री के पैकेट अपर मेला अधिकारी हरवीर को सौंपे। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में निर्मल अखाड़ा अपनी ओर से गरीबों को पूरी मदद उपलब्ध करा रहा है। प्रशासन के माध्यम से प्रतिदिन हजारों गरीबों को भोजन देने के साथ राशन वितरण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। गरीब निर्धन परिवारों की दशा को समझते हुए सहयोग करने की आवश्यकता है।

अखाड़े आश्रम व संत महापुरूषों के सहयोग के द्वारा सेवा के कार्य बढ़चढ़ कर लाॅकडाउन के दौरान किए जा रहे हैं। समाजसेवा से ही अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिल रही है। संत समाज हरसंभव गरीब असहाय निर्धन परिवारों की मदद करने में जुटा हुआ है। बेसहारा परिवारों की मदद करने से मन को प्रसन्नता मिलती है। कोरोना वायरस महामारी का रूप भारत में ना ले। इसको लेकर जनजागरूकता भी लोगों में होनी चाहिए। अपने घरों से बाहर ना आएं। परिवार अपने घरों में ही पूजा अर्चना व प्रार्थनाएं करते रहें। अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह ने कहा कि संत समाज लाॅकडाउन में निर्णायक भूमिका निभा रहा है। निर्मल अखाड़े के संत महापुरूष निस्वार्थ सेवाभाव से जुटे हुए हैं। संत समाज लगातार समाज को सेवा का संदेश दे रहा है। श्रमिक वर्ग के परिवारों की मदद करना पुण्य का कार्य है। लगातार निर्मल अखाड़े के द्वारा खाद्य सामग्री व खाने के पैकेट भी प्रदान किया जाना प्रशंसनीय है। इस योगदान की जितनी भी सराहना की जाए उतना कम है।

महंत अमनदीप सिंह ने कहा कि आश्रम अखाड़ों से वर्ष भर सेवा के प्रकल्प तो चलाए जाते हैं। लेकिन आपदा व विपदा के दौरान भी सभी अखाड़ें दिल खोलकर प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि संकट के समय उसका पड़ोसी भूखा ना रहे। निर्मल अखाड़ा अपनी पुरानी पंरपराओं को करता चला आ रहा है। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज की प्रेरणा से समाज को निस्वार्थ सेवाभाव से सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। खाद्य सामग्री के अलावा जो परिवार भी निर्मल अखाड़े में पहुंचता है। उसको भी मदद पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान जिवेंद्र तोमर, शुभम चैधरी, आयुष तोमर, संत सुखमन सिंह, महंत सतनाम सिंह आदि उपस्थित रहे।

—————————- 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *