गरीबों की निरंतर मदद कर रहा राधाकृष्ण धाम

Social
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 19 अप्रैल। राधा कृष्ण धाम में गरीब, असहाय निर्धन परिवारों को पच्चीस सौ भोजन पैकेट लाॅकडाउन के दौरान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पूर्व पालिका अध्यक्ष स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी महाराज के सहयोग व ट्रस्ट के माध्यम से सेवा का यह अभियान निरंतर जारी है। पूर्व पालिका अध्यक्ष स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। संकट की इस घड़ी में कामगार व्यक्ति अपना रोजगार नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में सभी का कर्तव्य बनता है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो की सेवा में बिना भेदभाव जुट जाएं। स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी ने जनप्रतिनिधियों से आह्वान करते हुए कहा कि बिना भेदभाव के अपने कार्यो को अंजाम दें।

सभी वर्गो का ध्यान रखने की आवश्यकता है। सेवा के कार्यो में किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। सेवादार, जनप्रतिनिधि व ट्रस्ट के सदस्य लगातार जरूरतमंदों को खाने के अलावा भोजन के पैकेट भी उपलब्ध करा रहे हैं। किसी को भी भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि लाॅकडाउन का पालन करना सभी को करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान अवश्य रखें। अपने घरों से बाहर ना निकलें। संत समाज लगातार सरकार को भी आपदा की इस घड़ी में राहत पहुंचाने का काम कर रहा है। महाराज अग्रसेन अग्रवाल सेवा ट्रस्ट के माध्यम से भी भरपूर सहयोग किया जा रहा है।

थानाराम आश्रम के माध्यम से भी सहयोग बढ़चढ़ कर किया जा रहा है। आकाश भाटी व नितिन यादव ने कहा कि लाॅकडाउन में सबसे अधिक दिक्कत गरीब मजदूर वर्ग को उठानी पड़ रही है। ऐसे में गरीबों की मदद को आगे आए स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी महाराज लोगों को भोजन व राशन वितरण कर बड़ा काम कर रहे हैं। क्षेत्र का युवा वर्ग भी इस कार्य में उनका सहयोग कर रहा है। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, तनुज सैनी, सुभाष चंद्र गुप्ता, सुभाष, हरीश साहनी, अनुज चैहान, मधुकांत गिरी, थानेश्वर शर्मा, रोहित नेगी, प्रवीण पाठक, प्रकाश अंथवाल, प्रीतम कांडपाल, संदीप भट्ट, शिवानंद आदि मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *