गौरव रसिक
हरिद्वार, 6 दिसंबर। कनखल स्थित निर्मल संतपुरा आश्रम में गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रशासन द्वारा जारी कोरोना की गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। चंडीगढ़ से आए हजूरी रागी हरजिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, मनी सिंह ने शब्द कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। उन्होंने संगीतमय तरीके से गुरुनानक देव और उनकी बहन नानकी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव बचपन से ही ईश्वरीय आराधना में लग गए थे। उन्होंने देश विदेश में धर्म का प्रचार प्रसार किया।
लोगो को आपसी द्वेष छोड़कर भाईचारे का संदेश दिया। आश्रम के परमाध्यक्ष संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता था। इस बार संगत कम बुलाई गई। पूरे विश्व को कोरोना महामारी से बचाने की अरदास की गई। गुरु नानक देव ने सभी धर्मो का सम्मान करने का उपदेश दिया। उनके बताए रास्ते पर चलकर मनुष्य अपना जीवन संवार सकता है।
इस अवसर पर संत बलजिंदर सिंह, मोहन सिंह, तीर्थ सिंह, मंजीत सिंह, प्रदीप चौधरी, महेंद्र अरोड़ा, पार्षद सुनील अग्रवाल, नितिन माना, नागेन्द्र राणा, पीएस गिल, मनीष गुप्ता, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के हिमांशु चोपड़ा, जितेंद्र सहगल, केशव तनेजा, राम अरोड़ा, जसबीर सिंह, गुरचरण वालिया आदि तथा तरलोचन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, हरदीप सिंह, बलजिंदर सिंह, जगतार सिंह, संतोख सिंह, जितेंद्र सिंह, जसबीर सिंह, इनकार सिंह, सुरेन्द्र कौर, गुरदीप कौर, गुरचरण कौर, दीप कौर, कुलवंत कौर, जसबीर सिंह आदि उपस्थित थे।