हीरा सिंह राणा का निधन राज्य के लिए अपूर्णीय क्षति-धीरेंद्र प्रताप सिंह

Haridwar News Politics
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 13 जून। कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि लोक गायक हीरा सिंह राणा का निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। निगमबोध घाट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डा.इन्दिरा हृदेयश व कांग्रेसजनों की ओर से स्व. हीरा सिंह राणा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके निधन से राज्य ने एक महान वह अत्यंत लोकप्रिय गीतकार व संगीतकार खो दिया है। उन्होंने स्वर्गीय हीरा सिंह राणा को गांव गरीब देहात खेत खलिहान और धरती से जुड़ा हुआ गायक बताते हुए कहा कि उनके गीतों से गांव की नदियों की मीठी-मीठी मिठास बहती थी।

उनके गीतों को वर्षों तक याद किया जाता रहेगा। प्रदेश कांग्रे अध्यक्ष प्रीतम सिंह, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश , प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रणजीत रावत, धीरेंद्र प्रताप, प्रदेश महासचिव संगठन विजय सारस्वत आदि ने हीरा सिंह राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके गीतों में उत्तराखंड के गांव के खेतो, डाण्डों, पाखो, घाटियों की महक उठती थी। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा ‘‘वह पहाड़ों के सरोकारों से निरंतर जुड़े हुए थे। उनकी आवाज बेमिसाल थी। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान उनके द्वारा गाए गए गीतों से लोग नए संघर्षों के लिए उत्साहित होते थे। उन्होंने कहा कि वे अब हमारे बीच में नहीं है। लेकिन उनकी आवाज सदैव उत्तराखंडियो  के मनों में गूंजती रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *