होली मिलन समारोह का आयोजन किया

Haridwar News
Spread the love


गौरव रसिक

हरिद्वार, 25 मार्च। समाजसेवी कार्तिक कुमार चेयरमैन के संयोजन में जगजीतपुर में आयोजित होली मिलन समारोह में सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकानाएं दी। इस दौरान मुख्य अतिथि उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी, राहुल चौधरी, विकास राजपूत, वरिष्ठ समाजसेवी डा.महेंद्र राणा, मानसी मिश्रा, श्रमिक नेता राजवीर सिंह चैहान, विभास सिन्हा आदि मौजूद रहे।

मुख्य अतिथी पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों व हंसी ठिठोली का पर्व होली समाज को जोड़ता है। होली के रंग सभी गिले शिकवे दूर कर आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। कार्तिक कुमार चेयरमैन ने कहा कि होली पर्व सद्भावना व एकता का संदेश समाज को देता है। रंगों के इस पर्व को उल्लास व उत्साह के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का ख्याल रखते हुए होली पर्व को सादगी से मनाएं साथ ही गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों का भी ध्यान रखें।

इस दौरान महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडे, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि बहादुर, समाजसेवी मानसी मिश्रा, अंकित राठौर, गायक गोपाल भटनागर, शगुन भटनागर, संगीता सागर, राजकुमार, विकास सागर, दक्ष मंदिर के आचार्य तुलाराम, सुनील दत्त शर्मा, मीडिया प्रभारी रजत अग्रवाल, रजत चैहान, आरिफ, अनिल शर्मा, ऋषभ सैनी, अधिवक्ता विभा चौहान, वरिष्ठ समाजसेवी सोनल प्रिंस, प्रमोद गिरी, अमर सैनी, अमर सिंह, नत्थू सिंह, तीरथ पाल रवि, प्रताप सिंह, नितीश सैनी, सतवीर चैधरी, राजू सिंह, अमन कौशिक, विशाल सैनी, भारत सिंह, महेंद्र परालिया, अजय नौटियाल, श्यामू भारती, मयंक कुमार, सचिन राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *