जरूरतमंदों की मदद कर रहे समाजसेवी अकबर खान

Social
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 11 मई। समाजसेवी अकबर खान कोरोना काल में लगातार जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा करने में अपनी मदद दे रहे हैं। लाॅकडाउन एवं कोरोना क्रफ्यू के चलते आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के सामने परिवार को चलाने की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। समाजसेवी अकबर खान ऐसे लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने में भरपूर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। लगातार जरूरतमंदों को आटा, दाल, चावल आदि की मदद की जा रही है। साथ ही कोरोना संक्रमण के प्रति भी जागरूक करने का काम किया जा रहा है।

अकबर खान का कहना है कि सरकार के दिशा निर्देशों का पालन सभी को करना चाहिए। अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर ना आएं। पुलिस लगातार घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को ताकीद कर रही है। उसके बावजूद भी कुछ लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकल रहे हैं। अकबर खान ने कहा है कि प्रशासन का सहयोग कर कोरोना की जंग में साथ दें। जो भी लोग जरूरतमंद हों उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में जुटे रहें। ज्वालापुर के आसपास रह रहे श्रमिक वर्गो के परिवारों का ध्यान रखा जा रहा है। क्योंकि कामधंधे कोरोना के चलते बंद हो गए हैं। ऐसे में श्रमिक वर्ग के परिवारों को मदद पहुंचायी जा रही है। जो भी व्यक्ति फोन के माध्यम से अपनी आवश्यकता को बताता है उसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। निस्वार्थ सेवा भाव से ही सामाजिक कार्यो में योगदान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *