खड़खड़ेश्वर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 31 जनवरी। महानगर व्यापार मंडल की खड़खड़ेश्वर व्यापार मंडल इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष भूदेव शर्मा, महामंत्री दीपक मेहता, कोषाध्यक्ष महेश सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष निशा मल्होत्रा, संगठन मंत्री हरिओम शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष रोहित भसीन, मंत्री संजू प्रजापति, मीडिया प्रभारी गणेश शर्मा को संरक्षक मंडल के सदस्यों सुभाष ठक्कर, धर्मपाल प्रजापति, अशोक वर्मा, विशाल मलिक, बुद्धि सिंह नेगी ने फूलमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि महानगर व्यापार मंडल के एक एक साथी ने हमेशा व्यापारी हित के साथ साथ हरिद्वार हित एवं समाज हित में संघर्ष किया है, जो निरंतर जारी है और जारी रहेगा। व्यापार्रियों की समस्याओं का निराकरण हो या आम जनमानस की समस्याओं का निराकरण, बिजली पानी की समस्या हो या आम जनमानस से जुड़ी कोई छोटी बड़ी समस्या, सभी पर महानगर व्यापार मंडल शासन प्रसाशन को हमेशा अवगत करवा कर उसके निराकरण को कार्य करता आया है। जिसके परिणाम स्वरूप महानगर व्यापार मंडल की अपनी एक अलग पहचान है। जल्द हरिद्वार में अन्य इकाइयों का गठन एवं महानगर कार्यकारिणी का विस्तार कर जनहित व्यापारी हित के कार्यो को किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापारी नेता तरुण नैयर, आकाश पूरी, हिमांशु बेरी, सन्नी सिंह, नितिन शर्मा, देवेंद्र गिरी, हार्दिक कुमार, मोना शर्मा, अशोक वर्मा, अविनाश वर्मा, संजय कालरा, राजेश शर्मा, अशोक गिरी, राजू कुमार, एसएन तिवारी, अरुण शर्मा, राजू सेठी, शिवम कुमार, राजकुमार अग्रवाल, सचिदानन्द भट्ट, गोपी शर्मा, रवि बांगा, राकेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *