किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमल प्रधान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 31 दिसंबर। जगजीतपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए कमल प्रधान का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। जगजीतपुर स्थित शिवपुरी कालोनी में स्वागत के दौरान पार्षद नागेंद्र राणा ने कहा कि किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कमल प्रधान पार्टी हित में अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र की जनसमस्याओं का निराकरण करने में सदैव ही सहयोग करते हैं। पार्टी की विचारधाराओं को आमजनमानस में पहुंचाने में कमल प्रधान निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के निर्धन परिवारों को दिलाना हमारा लक्ष्य है। वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, आर्थिक सहायता आदि को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। पार्षद मनोज प्रालिया व विपिन शर्मा ने कमल प्रधान को बधाई देते हुए कहा कि किसान मोर्चा के पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। कमल प्रधान अवश्य ही संगठन को ऊंचाईयों की ओर ले जाएंगे। राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के दिलाने का प्रयास किया जाएगा। रानीपुर विधानसभा के विकास कार्यो में विधायक आदेश चैहान भरपूर सहयोग कर रहे हैं। सड़कें, बिजली, पानी आदि समस्याओं का निदान किया जा रहा है।

नवनियुक्त किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमल प्रधान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। किसानों के हितों के संचालित योजनाओं का लाभ जनपद के किसानों को दिलाया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद मुकेश पाल, पार्षद विकास कुमार, अमित वालिया, सन्नी, प्रदीप कुमार, सत्यदेव सिंह, लव शर्मा, कृष्णलाल प्रजापति, धर्मवीर, एमएस जायसवाल, नीरज चंचल, नितिन कुमार, संदीप कुमार, सचिन, मोहित वर्मा, अजय बबली, मोहित प्रालिया, राहित कुमार, दीपक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *