लाॅकडाउन में सैंकड़ों गरीबों को भोजन करा रहा भारत सेवाश्रम संघ

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 2 अप्रैल। मानव सेवा परम धर्म है। इस सूत्र वाक्य को भारत सेवा संघ आपदा की घड़ी में चरितार्थ कर रहा है। भारत सेवाश्रम संघ के संतगण प्रतिदिन सैंकड़ों दीन दुखियारों और मलिन बस्तियों में गरीबों को भोजन करा रहे है। आश्रम प्रमुख स्वामी वेदान्तानंद के नेतृत्व में सुबह शाम सभी संतगण गाड़ी में भोजन लेकर गरीबों की झोपड़ियों में भोजन वितरित कर रहे है तथा गरीबों को सेनेटाइजर व मास्क वितरित कर रहे है। जनमानस को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी कर रहे है। जनता को सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखने का संदेश दे रहे है। हरिद्वार के देवपुरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ मानव सेवा के कार्यो में सदैव अग्रणी भूमिका अदा करता है। गरीब, दीन दुखियों की मदद करना आश्रम का प्रमुख उददेश्य है।

इसी उददेश्य की पूर्ति के लिए भारत सेवाश्रम संघ के प्रमुख स्वामी वेदान्तानंद महाराज ने अपने गुरू स्वामी प्रणवानंद के संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे है। कोरोना से आपदा की घड़ी में आश्रम प्रमुख स्वामी वेदान्तानंद महाराज के नेतृत्व में आश्रम के तमाम संतगण खाद्य सामग्री के पैकेट लेकर गरीब लोगों तक पहुंचा रहे है। आश्रम की ओर से प्रतिदिन सैंकड़ों गरीबोें को भोजन उपलब्ध कराया रहे है। आश्रम की ओर से चंडीघाट, रोड़ीबेलवाला, मलिन बस्तियों और हाइवे पर गरीबों को भोजन कराया जा रहा है। इस भोजन को निर्मित करने के लिए आश्रम के कई संतगण और निष्ठावान श्रद्धालु श्रमदान कर रहे है। गुरूवार को संतगणों ने आनंदवन समाधि, रोड़ीबेलवाला, पंतद्वीप पार्किंग व तमाम स्थानों पर भोजन प्रसाद वितरित किया। आश्रम की इस मुहिम से गरीबों को पेटभर भोजन मिल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *